
नए फोटोशूट में दिखा बाबिल खान का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन, अगले प्रोजेक्ट पर टिकी फैंस की निगाहें
ABP News
Babil Khan Photoshoot: बाबिल खान के नए फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. हाल ही में सामने आए फोटोज में वो बहुत फिट नजर आ रहे हैं, जिससे उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
एक्टर बाबिल खान इन दिनों अपने नए फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं. इस फोटोशूट में उनका अंदाज बहुत अलग और दमदार लग रहा है. जैसे ही उन्होंने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया, फैंस के बीच हलचल मचने लगी कि वो किस नए प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं. उनका बदला हुआ लुक और उनका कॉन्फिडेंस उनके आने वाले खास प्रोजेक्ट की तरफ इशारा कर रहा है.
मुआय थाई की प्रैक्टिस करते दिखे बाबिल
फोटोशूट में बाबिल का स्टाइल बहुत सिंपल, लेकिन शानदार है. कम मेकअप और सिंपल सेटअप के बावजूद उनकी पर्सनैलिटी कमाल की लग रही हैं. उनका लुक देखकर फैंस को लग रहा है कि उन्होंने अपनी फिटनेस पर बहुत मेहनत की है और किसी बड़े रोल के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं. हाल ही में बाबिल के हाथ में एक स्क्रिप्ट भी देखी गई थी. इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रेनिंग की विडियोज भी शेयर की थीं, जिनमें वो मुआय थाई की प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे थे. इस वीडियो के सामने आते ही अटकलें तेज होने लगीं कि वो किसी एक्शन फिल्म या वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं. हालांकि उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
A post shared by Babil (@babil.i.k)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












