
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
ABP News
Sara Arjun Movies: खबरें हैं कि 'धुरंधर 2' फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आईं सारा अर्जुन ने अगली फिल्म साइन कर दी है. अब इस बारे में मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया है.
'धुरंधर' फिल्म की रिलीज के बाद ना केवल फिल्म बल्कि उनकी स्टारकास्ट को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट सारा अर्जुन नजर आई थीं. सारा अर्जुन को फिल्म में खूब पसंद किया गया. उनके लुक्स से लेकर उनकी एक्टिंग तक सबकी खूब चर्चा हुई थी. इस फिल्म की सफलता के बाद खबरें आईं कि सारा अर्जुन ने 'हीर रांझा' नाम की फिल्म साइन की है. अब इस खबर की सच्चाई मुकेश छाबड़ा ने खुद बताई है.
'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन?बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि सारा अर्जुन ने 'हीर रांझा' फिल्म साइन की है. अब इस खबर पर मुकेश छाबड़ा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए सारा की फोटो पोस्ट की है. इसके साथ लिखा, 'सारा अर्जुन ने कोई भी फिल्म साइन नहीं की हैं. हम फिलहाल सिर्फ डी 2 (धुरंधर 2) का इंतजार कर रहे हैं'.
Sara Arjun has not signed any other film. We are just waiting for D 2. She has not signed any film and has not met anyone regarding any project. So please relax, guys. I will personally update you about her next project. Just wait all the other news is only rumours🥰🧿❤️ pic.twitter.com/njCE7MsKIR













