
‘धुरंधर द रिवेंज’ से पहले 1000 स्क्रीन पर फिर रिलीज हुई ‘धुरंधर’, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आना तय
ABP News
Dhurandhar Re Release: 'धुरंधर द रिवेंज' की रिलीज से पहले फैंस इसके पहले पार्ट की कहानी को फिर से बड़े पर्दे पर एक्सपीरियंस कर सकते हैं. दरअसल 'धुरंधर' 13 मार्च को री रिलीज हुई है.
आदित्य धर की फ़िल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद से ही सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली फ़िल्मों में से एक रही है. इस स्पाई थ्रिलर ने रिलीज के बाद हफ़्तों तक बॉक्स-ऑफ़िस पर अपना दबदबा बनाए रखा और जमकर कमाई की. अब महीनों बाद भी, इस फिल्म को लेकर चर्चा धीमी नहीं पड़ी है, इसकी एक वजह ये भी है कि मेकर्स अह इसके दूसरे चैप्टर, 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ कर रहे हैं. धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट के बीच ब्लॉकबस्टर धुरंधर एक बार फिर सिनेमाघरों मे रिलीज होने जा रही है.
'धुरंधर' हुई री रिलीज? बता दें कि 'धुरंधर द रिवेंज' के रिलीज होने से पहले आदित्य धर द्वारा निर्देशित सुपर ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर के पहले चैप्टर की कहानी को दर्शक फिर से सिनेमाघरों में एक्सपीरियंर कर सकते हैं. जी हां सीक्वल से पहले 'धुरंधर' 13 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में वापसी कर रही है. रणवीर सिंह ने इंस्टा पर इसे लेकर पोस्ट भी किया है. एक्टर ने लिखा है, “ तूफ़ान से पहले... आंधी आएगी, असली धुरंधर 13 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में वापसी कर रही है! सबसे बड़ी री-रिलीज़ - 1000 से ज़्यादा स्क्रीन्स पर 1250 से ज़्यादा शो. बदले से पहले... इस ज़बरदस्त कहानी का एक्सपीरियंस एक बार फिर बड़े पर्दे पर करें!”
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












