
धरती पर मौजूद यह झील खोल सकती है मंगल ग्रह पर जिंदगी का राज!
AajTak
नासा का कहना है कि तुर्की की सालडा झील में मिले मिनरल्स और पत्थर, मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर के पास मिले चट्टानों से सबसे अधिक मिलते जुलते हैं.
एक तरफ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा, मार्स पर भेजे गए अपने Perseverance रोवर के जरिए लाल ग्रह पर प्राचीन काल में जीवन की मौजूदगी की जानकारी जुटा रही है, दूसरी ओर, कुछ वैज्ञानिक धरती पर मौजूद एक तालाब के जरिए मंगल ग्रह को समझने की कोशिश कर रहे हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह खास झील तुर्की में स्थिति है. (फोटो- रॉयटर्स) नासा का कहना है कि तुर्की की सालडा झील में मिले मिनरल्स और पत्थर, मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर (Jezero Crater) के पास मिले चट्टानों से सबसे अधिक मिलते जुलते हैं. बता दें कि मंगल ग्रह पर मौजूद Jezero Crater ही वह जगह है जहां पर नासा के Perseverance रोवर की लैंडिंग कराई गई है. ऐसा समझा जाता है कि Jezero Crater पर पहले काफी पानी हुआ करता था. (फोटो- रॉयटर्स) रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सालडा झील से जुटाई गई जानकारी, मंगल ग्रह पर प्राचीन काल में मौजूद जीवन को समझने में मदद कर सकती है. नासा के अधिकारी थॉमस जरबचेन ने बताया कि हमारे सीखने और समझने के लिए सालडा झील एक महत्वपूर्ण चीज साबित हो सकती है. (फोटो- रॉयटर्स)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










