
दो वर्ष से भी कम समय में कोविड-19 के कारण विश्व में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 50 लाख के पार
The Wire
भारत में मंगलवार को पिछले 259 दिनों में कोविड-19 के सबसे कम 10,423 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,42,96,237 हो गई है. बीते 24 घंटे के दौरान 443 और मरीज़ों की मौत होने से मृतक संख्या 4,58,880 पर पहुंच गई है. दुनिया में संक्रमण के 24.71 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं.
वहीं, पिछले 24 घंटों में सामने आए नए मामलों के बाद संक्रमण के कुल मामलों की बढ़कर 3,42,96,237 हो गई है. सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान 443 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 4,58,880 पर पहुंच गई है.
कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में दैनिक वृद्धि पिछले 25 दिनों से 20,000 से कम है और रोजाना के नए मामले अब लगातार 128 दिनों से 50,000 के आंकड़े से नीचे रह रहे हैं.
मंत्रालय ने बताया कि इलाज करा रहे मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों की 0.45 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.21 प्रतिशत है, जो पिछले साल मार्च से सबसे अधिक है.
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों में से कुल 5,041 मामले घटे हैं. मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 1.03 प्रतिशत दर्ज की गई. पिछले 29 दिनों से यह दो प्रतिशत से कम है. साप्ताहिक संक्रमण दर भी 1.16 प्रतिशत दर्ज की गई जो पिछले 39 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





