Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
दो मुस्लिम देशों की भिड़ंत! सऊदी अरब ने यूएई को क्यों दी धमकी- अंजाम कतर से भी बुरा होगा

दो मुस्लिम देशों की भिड़ंत! सऊदी अरब ने यूएई को क्यों दी धमकी- अंजाम कतर से भी बुरा होगा

AajTak
Friday, July 21, 2023 05:13:01 AM UTC

मिडिल ईस्ट में अपना वर्चस्व बनाने के लिए सऊदी अरब धीरे-धीरे संयुक्त अरब आमीरात (यूएई) से दूरी बना रहा है. दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय नीतियों को लेकर जारी मतभेद किसी से छुपा नहीं है. इसी बीच रिपोर्ट आई है कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पिछले साल दिसंबर में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को धमकी दी थी.

मध्य पूर्व के दो सबसे बड़े तेल उत्पादक देश सऊदी अरब और यूएई के बीच पैसे और पावर गेम को लेकर पिछले कुछ सालों से तकरार देखने को मिल रही है. क्षेत्रीय नीतियों और तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक पर नियंत्रण को लेकर दोनों देशों के बीच रिश्तों में दरार आई है. इसी बीच वॉल स्ट्रीट जर्नल ने खुलासा किया है कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पिछले साल दिसंबर में यूएई पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी.

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने दिसंबर 2022 में पत्रकारों के साथ एक निजी बातचीत में यूएई पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी. सऊदी प्रिंस ने यह धमकी ऐसे समय दी थी जब दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय नीतियों और ओपेक नियंत्रण को लेकर जारी मतभेद चरम पर था.

सऊदी पत्रकारों के साथ दिसंबर 2022 में ऑफ-द-रिकॉर्ड बातचीत में सऊदी क्राउन प्रिंस ने कहा था कि उन्होंने यूएई को मांगों की एक सूची (लिस्ट ऑफ डिमांड) भेजी थी. और चेतावनी दी थी कि अगर यूएई ने मध्य-पूर्व क्षेत्र में सऊदी अरब का दबदबा कम करने की कोशिश की तो सऊदी अरब यूएई के खिलाफ कठोरतम कदम उठाएगा. इस ब्रीफिंग में शामिल लोगों का कहना है कि सऊदी क्राउन प्रिंस सलमान ने यहां तक कह दिया था कि यह कदम इतना सख्त होगा कि यूएई का हाल कतर से भी बदतर होगा. 

2017 में सऊदी अरब ने यूएई और बहरीन की मदद से कतर पर तीन साल से अधिक समय के लिए आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया था. सऊदी अरब और बहरीन ने कतर एयरवेज की उड़ानों पर भी रोक लगा दी थी. कतर के चार पड़ोसी देश सऊदी अरब, बहरीन, मिस्र और यूएई ने कतर पर चरमपंथियों का वित्तपोषण करने का आरोप लगाते हुए कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे. हालांकि, कतर ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था. लगभग साढ़े तीन साल बाद 2021 में सऊदी और कतर के बीच संबंध फिर से बहाल हुए थे. 

6 महीने से सऊदी अरब और यूएई के बीच बातचीत नहीं

वॉल स्ट्रीट जर्नल के सूत्रों के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र में प्रभुत्व के लिए सऊदी अरब और यूएई के बीच वर्चस्व की जंग जारी है. दोनों देशों के प्रमुख ने पिछले छह महीने से भी अधिक समय से बातचीत नहीं की है. रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद बिन सलमान ने कहा है कि यूएई ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है. सलमान ने यूएई को चेतावनी देते हुए कहा है कि अब वो देखेंगे कि मैं क्या कर सकता हूं.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
'खामेनेई को मारने का यही मौका’, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया था दबाव! फोन कॉल से खुलासा

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने युद्ध से पहले ट्रंप को खुफिया जानकारी दी थी कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई पर हमले का ये बेहतरीन मौका है. हालांकि, नेतन्याहू अमेरिका पर युद्ध के लिए दबाव डालने से इनकार करते आ रहे हैं.

ट्रंप ने क्यों टाला ईरान के पावर प्लांट पर हमला? देखें दुनिया आजतक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्होनें ईरान के पावर प्लांट पर अमेरिका द्वारा किए जाने वाले हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. साथ ही ट्रंप ने ये भी बताया कि अब बातचीत के परिणाम पर आगे का निर्णय लेंगे और अमेरिका-ईरान के बीच अच्छी बातचीत हुई है और ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सकेगा.

ईरान के पावर प्लांट उड़ाने की धमकी पर क्यों नरम पड़े ट्रंप के तेवर? देखें

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर पलटी मारी है. होर्मुज पर ईरान को धमकी देने के बाद उनके सुर बिल्कुल बदल गए. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान से 'डील' पर बातचीत चल रही है. ऐसे में सवाल है कि जो ट्रंप ईरान के पावर प्लांट उड़ाने की धमकी दे रहे थे, वो अचानक क्यों पलट गए?

इटली: जॉर्जिया मेलोनी को करारा झटका, जनता ने न्यायिक सुधारों को नकारा, जनमत संग्रह में मिली करारी हार

यूरोपीय राजनीति में दक्षिणपंथी लहर को बड़ा धक्का लगा है. इतालवी नागरिकों ने अदालती व्यवस्था में बदलाव के सरकारी प्रस्तावों को लोकतांत्रिक तरीके से ठुकरा दिया. इस चुनावी विफलता से न केवल घरेलू प्रशासन पर दबाव बढ़ा है बल्कि मेलोनी की विदेश नीति की आलोचना भी शुरू हो गई है.

48 घंटे का अल्टीमेटम देकर ट्रंप ने मारी पलटी, क्या है ईरान से 'डील' की कहानी?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा यू-टर्न लिया है. होर्मुज पर ईरान को धमकी देने के बाद आज उनके सुर बिल्कुल बदल गए. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान से 'डील' पर बातचीत चल रही है. ऐसे में सवाल है कि जो ट्रंप ईरान की सेना को मिट्टी में मिलाने की बात कर रहे थे, वो अचानक क्यों पलट गए? देखें वीडियो.

'बाजार में हेरफेर के लिए हमले रोकने की फैलाई फेक न्यूज', ट्रंप-नेतन्याहू पर बरसे ईरानी स्पीकर

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

हर तरफ बारूद की गंध, मलबे से झांकता लोहे का ढेर... लेबनान में जमींदोज ब्रिज से ग्राउंड रिपोर्ट

एयरस्ट्राइक के बाद तबाही के बीच पसरा सन्नाटा, डर और अनिश्चितता, यही था उस सुबह का सच. दक्षिणी लेबनान के अल-कसामाया ब्रिज पर सबसे पहले पहुंचे आजतक के रिपोर्टर अशरफ वानी ने सिर्फ मलबा ही नहीं, बल्कि खामोशी का बोझ भी देखा.

विशेष: श्वेता सिंह की वॉर रिपोर्टिंग, 24वें दिन भी जारी जंग

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

हल्ला बोल: क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं?

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

'ईरान ने खुद की बातचीत की पहल, चाहता है समझौता', देखें ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौते को बेकरार है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने खुद बातचीत की पहल की. इससे पहले उन्होंने अगले 5 दिन ईरान के पॉवर प्लांट पर हमला नहीं करने का ऐलान किया. इसी बीच हो सकता है समझौता. देखें वीडियो.

'पांच दिन में हो सकती है डील...', डोनाल्ड ट्रंप का दावा, ईरान बोला- कोई बातचीत नहीं

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

'ईरान युद्ध को लेकर कोई प्लान नहीं...', अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन को घेरा

ईरान युद्ध ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है. सबसे बड़ा डर तेल की कीमतों को लेकर है. साफ है कि हॉर्मुज़ का संकट अब अमेरिकी घरों की रसोई और जेब तक पहुंच चुका है. इस बीच अमेरिकी सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन ने ट्रंप को ईरान युद्ध पर अपने बदलते बयानों को लेकर घेरा. देखें वीडियो.

समंदर के सिकंदर पर भीषण आग... 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत घायल, मिशन छोड़ ग्रीस पहुंचा

अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड में आग लगने के बाद उसे ग्रीस के सूडा बे नौसैनिक अड्डे पर लाया गया है. हादसे में करीब 200 सैनिक प्रभावित हुए. जहाज के संचालन पर असर नहीं पड़ा, लेकिन मरम्मत और जांच के लिए इसे अस्थायी रूप से रोका गया है.

उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास क्यों चला बुलडोजर? देखें एक और एक ग्यारह

उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास उज्जैन विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर कार्रवाई की. 16 अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया गया जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. अभी भी 90 मकानों पर कार्रवाई जारी है. उज्जैन विकास प्राधिकरण ने लीज उल्लंघन और लीज राशि जमा नहीं करने को लेकर संबंधित मकान मालिकों को नोटिस जारी किया था.

ईरान ने गिराया अमेरिकी ड्रोन, कोलंबिया में गिरा विमान, देखें 100 शहर 100 खबर

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

एक साथ 4 जगह से उठता धुआं, ईरान ने जारी किया मिनाब गर्ल्स स्कूल पर मिसाइल हमले का Video

ईरान ने मिनाब स्थित लड़कियों के स्कूल पर हुए कथित अमेरिकी मिसाइल हमले का CCTV वीडियो जारी कर दिया है. इस हमले में 180 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी,

ईरानी स्कूल पर जिस अमेरिकी हमले में गई 180 छात्राओं की जान, देखें उसका CCTV वीडियो

ईरान में मिनाब स्कूल पर अमेरिकी हमले का सीसीटीवी फुटेजा सामने आया है. इस हमले में 180 से ज्यादा स्कूली बच्चियों की मौत हुई थी. मीनाब के शजारेह तैय्येबे स्कूल पर 28 फरवरी को ये दिल दहला देने वाला हमला किया गया था. देखें CCTV वीडियो.

बातचीत का दावा, फिर भी क्यों है हमले जारी? देखें आज सुबह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान जंग को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि ईरान के साथ अमेरिका की बेहद मजबूत बातचीत हुई है और लगभग सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. लेकिन बातचीत के इस खबर को ईरान ने सिरे से नकार दिया है. और इस बीच ईरान और अमेरिका की ओर से हमले अभी भई जारी है.

ईरानी तेल इतना महंगा! भारत को हुआ ऑफर, पर पेमेंट के लिए रख दी ऐसी शर्त

अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव के कारण तेल और गैस की कीमतें बढ़ रही हैं. इस बीच अमेरिका ने ईरानी तेल पर प्रतिबंधों में अस्थायी छूट दी है, जिससे भारत को ईरान से तेल खरीदने का अवसर मिला है. हालांकि, ईरान के व्यापारी भारत को तेल अंतरराष्ट्रीय ब्रेंट क्रूड से महंगा बेच रहे हैं.

हमले में किस कदर तबाह हुआ ईरान का इमाम अली अस्पताल, तस्वीरें देखें

ईरान और अमेरिका-इजरायल जंग के बीच ईरान के एंडीमेश्क शहर में एक अस्पताल को खाली करा लिया गया है. अमेरिका और इजरायल हमले के बाद हुई तबाही के बाद इस इमाम अली अस्पताल को खाली कराना पड़ा है.

विटकॉफ, जेरेड कुशनर, मोहम्मद बगेर गलीबाफ... ये चेहरे कौन हैं जो अमेरिका-ईरान के बीच सीक्रेट बातचीत में शामिल हैं?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं. ट्रंप के इस प्लान की रहनुमाई स्टीव विटकॉफ, जेरेड कुशनर और मोहम्मद बगेर गलीबाफ कर रहे हैं. आइए जानते हैं ये तीनों कौन हैं, जो ईरान के साथ शांति वार्ता कराने के लिए आगे आए हैं.

US के 'सस्ते जुगाड़' की निकली हवा! तेहरान ने किया मार गिराने का दावा

ईरान ने अमेरिकी सेना के लुकास वन-वे अटैक ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है, जिसे ईरान के शाहेद ड्रोन के समान बताया जा रहा है. शाहेद ड्रोन कम लागत और उच्च मारक क्षमता के लिए जाने जाते हैं. ईरान ने अब तक कुल 131 विदेशी ड्रोन गिराने का दावा किया है.

लेबनान के गैस स्टेशन पर एयरस्ट्राइक, उठा भयंकर धुएं का गुबार; Video

इजरायल ने एक बार फिर लेबनान पर कहर बरपाया है. ताजा एयर स्ट्राइक में इजरायल ने लेबनान के अल रशिदिया में एक गैस स्टेशन को टारगेट किया है. साउथ लेबनान की अल-अमनाह गैस स्टेशन पर एयर स्ट्राइक की गई. हमले के बाद गैस स्टेशन पर भीषण आग लग गई. देखिए वीडियो.

कोलंबिया: टेकऑफ के दौरान 125 लोगों से भरा विमान क्रैश, देखें मौके की तस्वीरें

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

'तुमने ही तो कहा था...', ट्रंप ने बता दिया किसने दिया था ईरान पर हमले का आइडिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है. ट्रंप ने अपने मंत्रियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की और कहा कि अमेरिका को इस समस्या को खत्म करना होगा. उन्होंने बताया कि अमेरिकी वॉर सेक्रेटरी ने उन्हें युद्ध शुरू करने की सलाह दी थी.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us