
दो पहिये आगे-एक पीछे: 10 हजार में बुक कराएं ये कार, 40 पैसे में 1KM का सफर
AajTak
महंगे पेट्रोल-डीजल से आम आदमी परेशान है. इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री धीरे-धीरे बढ़ रही है. इस बीच मुंबई की एक स्टार्टअप कंपनी ने एक ऐसा इलेक्ट्रिक कार पेश किया है, जिसे कंपनी दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बता रही है.
महंगे पेट्रोल-डीजल से आम आदमी परेशान है. इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री धीरे-धीरे बढ़ रही है. इस बीच मुंबई की एक स्टार्टअप कंपनी ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार पेश की है, जिसे कंपनी दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बता रही है. इस इलेक्ट्रिक कार को Strom Motors ने पेश किया है, और इसका Strom R3 दिया गया है. कंपनी ने भारत में इसकी बुकिंग शुरू कर दी है. Strom R3 की प्री-बुकिंग मुंबई और दिल्ली-एनसीआर में महज 10,000 रुपये की शुरुआती रकम देकर कराई जा सकती है. अगर लुक की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक कार में तीन पहिये हैं, लेकिन थ्री-व्हीलर जैसा लुक नहीं है, इस कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि थ्री-व्हीलर के तरह इसमें एक चक्का आगे और पीछे दो चक्के नहीं है. इसमें बिल्कुल उल्टा है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











