
दोस्त ने किया कॉल- तुम्हें मिल सकते हैं 2 करोड़ रुपये, फिर...
AajTak
एक शख्स को उसके दोस्त ने ही फोन कर बताया कि वह जैकपॉट लॉटरी का विजेता हो सकता है. जब वह लॉटरी स्टोर पर पहुंचा और अपने नंबर्स चेक किए तो हैरान रह गया. शख्स 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि का विजेता निकला. हालांकि, इस शख्स ने अपनी पहचान गुप्त रखी है.
जिंदगी में दोस्त बहुत जरूरी होते हैं. कई बार दोस्त की वजह से लोगों की जिंदगी बदल जाती है. ऐसा ही कुछ एक अमेरिकी शख्स के साथ हुआ. शख्स 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की लॉटरी जीत चुका था, लेकिन इस बात से अनजान था.
शख्स को उसके दोस्त ने ही फोन कर बताया कि जो लॉटरी टिकट तुमने खरीदा है, हो सकता है वह जैकपॉट राशि का टिकट हो. किस्मत का खेल देखिए कि शख्स 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की जैकपॉट राशि जीत भी गया. लॉटरी का यह टिकट शख्स के ट्रक में पड़ा हुआ था.
हालांकि, इस विजेता शख्स ने अपनी पहचान गुप्त रखी है. शख्स ने 2 करोड़ 22 लाख रुपए से ज्यादा की लॉटरी जीती है. विजेता शख्स ने मिशीगन के पिनकॉनिंग में मौजूद स्टोर 'लैरी कॉर्नर लॉन्ज' से टिकट लिया था.
शख्स के दोस्त ने ड्रॉ निकलने के बाद फोन किया. यह भी पूछा कि क्या उसने टिकट 'लैरी कॉर्नर लॉन्ज' से ही लिया है? क्योंकि जैकपॉट विनर का टिकट इसी स्टोर से खरीदा गया था.
विजेता शख्स ने बताया कि लॉटरी का नतीजा आ गया था, लेकिन उसका टिकट, ट्रक में ही पड़ा था. जीतने के बाद भी वह बेखबर था.
लॉटरी जीतने वाले विजेता ने अपने अनुभव के बारे में बात की. उसने कहा- 'मुझे दोस्त ने फोन किया, मुझसे पूछा कि क्या तुमने लैरी कॉर्नर लॉन्ज से टिकट खरीदा है? इसी दोस्त ने मुझे बताया कि जैकपॉट टिकट 'लैरी कॉर्नर लॉन्ज' से खरीदा गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










