
देहरादून: भारतीय सेना की ‘गोल्डन की कॉम्बैट हीलर्स’ ने मनाया जन्मजात हृदय रोग जागरूकता सप्ताह
ABP News
इस पहल की विशेष उपलब्धि यह रही कि सप्ताह भर के दौरान सैन्य अस्पताल, देहरादून के पीडियाट्रिक वार्ड में 250 से अधिक स्कूल छात्रों की विस्तृत जांच की गई.
देहरादून में भारतीय सेना की ‘गोल्डन की कॉम्बैट हीलर्स’ ने 08 से 14 फरवरी तक जन्मजात हृदय रोग (Congenital Heart Disease- CHD) जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया. इस दौरान बच्चों में जन्मजात हृदय दोष की समय पर पहचान और समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कई प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किए गए.
कार्यक्रम की शुरुआत बीरपुर ऑडिटोरियम में जन्मजात हृदय रोग विषय पर एक विशेषज्ञ इंटरैक्टिव व्याख्यान सत्र से हुई. यह सत्र भारतीय सेना के प्रसिद्ध बाल हृदय रोग विशेषज्ञ और सैन्य अस्पताल, देहरादून के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरमीत सिंह अरोड़ा, वीएसएम द्वारा प्रस्तुत किया गया. सत्र में सेना के जवानों, उनके परिवारों के साथ-साथ बीरपुर के TVAPPS और APS स्कूलों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
व्याख्यान के दौरान कर्नल अरोड़ा ने जन्मजात हृदय दोष के शुरुआती लक्षणों, समय पर जांच की आवश्यकता और उपलब्ध उपचार विकल्पों पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने इस बीमारी से जुड़े आम मिथकों को भी स्पष्ट किया. कार्यक्रम के दौरान जानकारीपूर्ण पोस्टर प्रदर्शनी और आकर्षक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
इस पहल की विशेष उपलब्धि यह रही कि सप्ताह भर के दौरान सैन्य अस्पताल, देहरादून के पीडियाट्रिक वार्ड में 250 से अधिक स्कूल छात्रों की विस्तृत जांच की गई. इसमें इकोकार्डियोग्राफी के माध्यम से हृदय की जांच कर संभावित जन्मजात दोषों की पहचान की गई. आवश्यक मामलों में आगे के उपचार के लिए परामर्श भी दिया गया. सेना द्वारा आगामी दिनों में न्यूनतम 1000 छात्रों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है, क्योंकि यह विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












