
देश में कोविड-19 संक्रमण के 34,403 नए मामले सामने आए, 320 लोगों की मौत
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,33,81,728 हो गई है, जबकि 4,43,928 लोग इस महामारी का शिकार बनकर जान गंवा चुके हैं. विश्व में संक्रमण के 22.70 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और अब तक 46.69 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.
नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 34,403 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,33,81,728 हो गई.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, देश में 320 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,44,248 हो गई.
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 22,70,25,470 हो गए हैं और अब तक 46,69,974 लोगों की जान जा चुकी है.
मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.64 प्रतिशत है. देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,39,056 हो गई है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 3,867 कमी आई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





