
देश में एक दिन में कोविड-19 के 2,82,970 नए मामले, 441 लोगों की जान गई
The Wire
भारत में अब तक कोविड के ओमीक्रॉन वैरिएंट के 8,961मामले आए हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, हर संक्रमित के नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग मुमकिन नहीं है, पर मौजूदा लहर में अधिकतर मामले इसी स्वरूप के ही हैं. विश्व में संक्रमण के 33.41 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 55.54 लाख से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं.
नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,82,970 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,79,01,241 हो गई. संक्रमण के कुल मामलों में कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रॉन’ स्वरूप के 8,961 मामले भी शामिल हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18,31,000 हो गई है, जो कुल मामलों का 4.83 प्रतिशत है.
देश में 232 दिन में उपचाराधीन मरीजों की यह संख्या सर्वाधिक है. पिछले साल 31 मई को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 18,95,520 थी. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 44,952 की वृद्धि दर्ज की गई.
वहीं, 441 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,87,202 हो गई. देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 93.88 प्रतिशत हो गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





