
देश छोड़कर भाग रहे यूक्रेन के पूर्व ऊर्जा मंत्री बॉर्डर पर हुए गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
ABP News
German Galushchenko Arrested: यूक्रेन के पूर्व ऊर्जा मंत्री जर्मन गालुशचेंको को देश छोड़कर भागने की कोशिश के दौरान सीमा पर हिरासत में लिया गया.
German Galushchenko Arrested: यूक्रेन के पूर्व ऊर्जा मंत्री जर्मन गालुशचेंको को हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें उस समय पकड़ा गया जब वे देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे. नेशनल एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ यूक्रेन यानी NABU ने कहा कि उसके जासूसों ने रविवार को उन्हें स्टेट बॉर्डर पार करते समय रोका.
अधिकारियों ने अपने बयान में नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यूक्रेनी मीडिया ने पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पूर्व मंत्री के रूप में की है. NABU ने बताया कि शुरुआती जांच जारी है और यह जांच कानून और अदालत की शर्तों के अनुसार की जा रही है. जल्द ही इस मामले में और जानकारी दी जाएगी.
भ्रष्टाचार मामले में पहले ही दे चुके थे इस्तीफा
गालुशचेंको कई साल तक देश के ऊर्जा मंत्री रहे थे. लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्होंने पिछले साल नवंबर में पद छोड़ दिया था. वह उन कई मंत्रियों में शामिल थे जिन्होंने 2025 में इस्तीफा दिया था. NABU ने देश के ऊर्जा क्षेत्र में कथित मनी लॉन्ड्रिंग साजिश का खुलासा किया था. जांच एजेंसियों का मानना है कि इस साजिश को राष्ट्रपति वोलोदिमिर के एक करीबी सहयोगी ने अंजाम दिया था.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












