
देवरिया कांड में मारे गए सत्यप्रकाश दूबे के जिंदा बचे बेटे की मार्मिक अपील- मेरी आत्मा रो रही है...
AajTak
देवरिया कांड में मारे गए सत्यप्रकाश दुबे के बेटे देवेश दुबे ने फेसबुक के जरिए अपने शुभचिंतकों से अपील की है. इसमें उन्होंने कहा है कि 11 अक्टूबर को उनके माता-पिता और भाई-बहन के लिए देवरिया के सोंदा स्थित अक्षय वाटिका में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने अपना दर्द भी बयां किया है.
उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुए जघन्य हत्याकांड के एक हफ्ते पूरे होने वाले हैं. इस दौरान सरकार द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसके तहत एसडीएम, तहसीलदार, सीओ, एसएचओ और लेखपाल सहित 15 अधिकारियों को निलंबित करके उनके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है. इसके बावजूद दोनों पक्षों द्वारा लगातार न्याय की बात कही जा रही है. नया अपडेट ये है कि इस वारदात में मारे गए सत्यप्रकाश दूबे के बेटे देवेश दुबे ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि 8 अक्टूबर को 11 बजे देवरिया के सोंदा स्थित अक्षय वाटिका में आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि सभा में उनके माता-पिता और भाई-बहन को श्रद्धांजलि देने आएं.
देवेश दुबे ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है, ''मैं देवेश दूबे, स्व. सत्यप्रकाश दूबे का वह अभागा पुत्र जो न तो अपने पिता को बचा पाया, ना मां को, ना ही अपने छोटे छोटे भाइयों बहनों को, मेरी आत्मा रो रही है कि आख़िर मैं अपने परिवारवालों को बचा क्यूं नहीं पाया. मेरा नन्हा भाई अनमोल दूबे अभी भी ज़िंदगी और मौत से जूझ रहा है. मुझे आप सभी के आशीर्वाद और ताकत की जरूरत है. आप सब ही अब मेरे अभिभावक हैं. मेरे माता-पिता और भाई-बहनों को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए 8 अक्टूबर को दिन में 11 बजे देवरिया के सोंदा स्थित अक्षय वाटिका में जरूर आएं. आपकी मौजूदगी से मुझे अपने इंसाफ की लड़ाई में ताकत मिलेगी. देवेश दुबे''
देवेश को मिला बीजेपी विधायक का समर्थन
देवेश दुबे की फेसबुक पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने लिखा है, ''हम सभी आपके साथ हैं देवेश बाबू''. विदित है कि शलभ मणि इस केस में सबसे ज्यादा मुखर रहे हैं. उनके विधानसभा का मामला न होते हुए भी उनकी सक्रियता देखते बन रही है. इस वारदात के तुरंत बाद ही उन्होंने कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही थी. उन्होंने लिखा था, ''देवरिया की रूद्रपुर के फ़तेहपुर में हुई नृशंस घटना से हृदय व्यथित है. ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद है. इस प्रकार की घटना क़तई स्वीकार्य नहीं है. इसकी गहन जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. दो़षी कतई बख्शे नहीं जाएंगे. इस प्रकरण में राजस्व और पुलिस प्रशासन की भी जवाबदेही सुनिश्चित कराई जाएगी.''
अर्चना यादव ने कहा- इंसाफ का इंतजार है
इससे पहले इसी हत्याकांड में मारे गए दूसरे पक्ष के प्रेम चंद यादव की बेटी ने भी अपने पिता के ब्रह्मभोज में आने के लिए न्योता दिया है. राजस्व टीम द्वारा बेदखली का नोटिस चस्पा होने के बाद अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंची अर्चना यादव ने कहा, ''हमारे घर के गेट पर नोटिस लगा दिया गया है. आज सुनवाई थी. हम लोग आज आए और तहसीलदार का इंतजार किया. हम लोग को पूरा भरोसा है कि वो रहेंगे, चेंज नहीं होंगे और इंसाफ करेंगे. वो हमारा घर नहीं गिरने देंगे. अधिकारियों से यही कहूंगी कि 17 तारीख को पापा का ब्रह्मभोज है. सभी नेता आएंगे, सभी अधिकारी भी आएं. कोर्ट में 9 तारीख फिर से पेश होना है. हमें इंसाफ का इंतजार है.''

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






