
'देवदास' में शाहरुख खान के पिता बने एक्टर विजय कृष्णा का हुआ निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
ABP News
Vijay Crishna Death: 'देवदास' फेम एक्टर विजय कृष्णा का निधन हो गया है. 81 साल की उम्र में विजय ने अंतिम सांस ली है. इस खबर की जानकारी एक्ट्रेस लिलिएट दुबे ने दी है.
बॉलीवुड के गलियारों से एक दुखद खबर सामने आ रही है. सीनियर एक्टर विजय कृष्णा जिन्हें कई फिल्मों में हमने देखा है, उनका निधन हो गया है. विजय कृष्णा फिल्म 'देवदास' में शाहरुख खान के पिता 'नारायण मुखर्जी' के किरदार में नजर आए थे. विजय की उम्र 81 साल थी, उनके निधन की खबर एक्ट्रेस लिलिएट दुबे ने सोशल मीडिया पर दी है.
लिलिएट दुबे ने किया इमोशनल पोस्टएक्ट्रेस लिलिएट दुबे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए विजय कृष्णा की फोटोज शेयर की हैं. इनके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दिल टूट गया है. हमारे प्यारे विजय कृष्णा, जो 25 सालों से ज्यादा समय तक हमारे थिएटर परिवार और 'डांस लाइक अ मैन' का हिस्सा रहे अब हमारे बीच नहीं रहे. बहुमुखी प्रतिभा के धनी. एक प्रतिभाशाली एक्टर, सुंदर, आकर्षक, अपने खास ह्यूमर के लिए मशहूर, वो हम सभी के प्रिय थे और हमें बहुत प्यार करते थे. अनगिनत यादें मेरे दिल और दिमाग में उमड़ रही हैं और मुझे भावुक कर रही हैं. RIP मेरे जयराज, आपको कभी भुलाया नहीं जाएगा. ईश्वर करे कि आप स्वर्ग में भी वैसे ही खुश रहें जैसे आप हम सभी को यहां रखते थे. उनकी प्यारी पत्नी स्मिता, बेटियों नायरिका और फ्रेयान और पूरे परिवार के लिए प्यार और प्रार्थनाएं.'
A post shared by Lillete Dubey (@lilletedubeyofficial)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












