
दूसरी पारी में आज पहली बार अयोध्या जाएंगे CM योगी, रामलला के दर्शन करेंगे, मंदिर निर्माण का भी लेंगे जायजा
ABP News
सीएम योगी दोपहर बाद अयोध्या दौरे पर जाएंगे. दूसरी पारी में ये उनका पहला अयोध्या दौरा होगा. अयोध्या के बाद सिद्धार्थनगर, वाराणसी भी जाने का प्लान है.
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. रामनवमी की तैयारियां भी जोरों पर है. इस बीच आज सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या का दौरा करेंगे. योगी रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन-पूजन करेंगे. उसके बाद चैत्र रामनवमी मेले को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.
सीएम योगी अयोध्या के कुछ वरिष्ठ संतो से भी मुलाकात करेंगे. इसके बाद बलरामपुर जाएंगे, जहां मां पाटेश्वरी देवी के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और रात में वहीं रुकेंगे. उसके बाद सिद्धार्थनगर और वाराणसी के दौरे पर रहेंगे.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












