
दूसरी दुनिया से कब आएगा Aliens का जवाब? वैज्ञानिकों ने किया हैरान करने वाला दावा
AajTak
वैज्ञानिक अक्सर ही धरती से इस उम्मीद में सिग्नल जारी करते हैं ताकि दूसरी दुनिया से कोई उन्हें पकड़ सके और संभवत: वहां रहने वाली किसी अंजानी सभ्यता से संपर्क हो सके. लेकिन दूसरी ओर से जवाब आने में कितना समय लगेगा इसको लेकर वैज्ञानिकों ने अनोखा दावा किया है.
एलियंस की दुनिया अभी भी धरती के वैज्ञानिकों के लिए रहस्य ही बनी हुई है. अब तक धरती के अलग-अलग हिस्सों पर एलियंस या यूएफओ के देखे जाने का दावा किया जा चुका है. इसके चलते ही एलियंस से कम्युनिकेशन की कोशिश भी लगातार की जाती है. इस बीच एक और अनोखा दावा सामने आया है. दरअसल, रिसर्चर्स का कहना है कि एलियंस को पृथ्वी का कोई मेसेज मिला होगा, लेकिन धरती पर उसका जवाब पहुंचाने में उन्हें 27 साल लग जाएंगे.
कम्युनिकेशन ट्रांसफर में लग जाते हैं लाइट ईयर्स
ऐसा इसलिए क्योंकि अंतरिक्ष इतना विशाल है कि यहां कम्युनिकेशन ट्रांसफर में लाइट ईयर्स लग जाते हैं. ये दूसरे प्लैनेट्स पर जीवन की इंसानों की खोज को धीमा कर देता है. नासा का डीप स्पेस नेटवर्क (डीएसएन) रेडियो डिशेज का ग्लोबल ऐर्रे है जिसने सोलर सिस्टम के दूर-दराज के हिस्सों में रेडियो सिग्नल रिलीज किए हैं.
1972 में भेजा गया एक सिग्नल 2002 में पहुंचा
वैज्ञानिकों की कैलकुलेशन के अनुसार पॉयनियर 10 स्पेस प्रोब के लिए 1972 में भेजा गया एक सिग्नल साल 2002 में जाकर 12 बिलियन मील दूर एक ड्वार्फ स्टार पर पहुंच सका है. लेकिन विशेषज्ञों का अनुमान है कि उस डेड स्टार के पास किसी भी एलियन लाइफ से कोई भी जवाब 2029 तक ही धरती पर पहुंच सकेगा. उसी तरह वायेजर 2 स्पेस प्रोब के लिए 1977 में लॉन्च किया गया एक सिग्नल 2007 में दो दूरस्थ सितारों तक पहुंचा.
मुसीबत है स्पेस कम्युनिकेशन की धीमी गति

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











