
दुनियाभर में सबसे अधिक सरकारी सूचना अनुरोध भारत से आए: ट्विटर
The Wire
ट्विटर की द्विवार्षिक पारदर्शिता रिपोर्ट में कहा गया कि साल 2020 की दूसरी छमाही के दौरान सरकारी सूचनाओं के लिए भारत से जो अनुरोध आए, वो वैश्विक संख्या का 25 फीसदी हिस्सा है.
नई दिल्ली: बुधवार को जारी द्विवार्षिक ट्विटर पारदर्शिता रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 की दूसरी छमाही के दौरान भारत सरकारी सूचना अनुरोधों का सबसे बड़ा स्रोत है, जो वैश्विक संख्या का 25 फीसदी हिस्सा है. द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर ट्विटर को जून से दिसंबर, 2020 तक छह महीने की अवधि में 51,584 खातों के लिए 14,561 ऐसे अनुरोध प्राप्त हुए जिनमें से 7,762 खातों के लिए 3,615 अनुरोध भारत से थे. भारत की ओर से यह साल की पहली छमाही से लगभग 38 फीसदी की वृद्धि है, जब इस तरह के अनुरोधों की संख्या 2,613 थी. कंपनी ने एक ब्लॉग में कहा, ‘पिछले एक साल में हमने अनुभव किया है और गंभीर वैश्विक चुनौतियों का सामना करना जारी रखा है, जिसमें कोरोना वायरस महामारी भी शामिल है. हमने सरकारों द्वारा आम तौर पर इंटरनेट और विशेष रूप से ट्विटर तक पहुंच को सीमित करने के ठोस प्रयासों को भी देखा है.’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





