
'दिल टूट गया...', पंजाब में आई बाढ़ से इमोशनल हुए शुभमन गिल, यूं बयां किया दर्द
AajTak
पंजाब में आई तबाही से शुभमन गिल ने दुख जताया और अपने राज्य के लोगों के साथ खड़े होने का संदेश दिया. बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हैं, जबकि फिल्मी सितारे राहत कार्यों में जुटे हैं. इसी बीच गिल एशिया कप 2025 की तैयारी में लगे हैं और टीम इंडिया के उप-कप्तान बनकर वापसी कर रहे हैं.
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर पंजाब में आई भीषण बाढ़ को लेकर दुख जताया है. उन्होंने एक भावुक संदेश में लिखा, 'पंजाब को बाढ़ से तबाह होते देख दिल टूट गया. हम फिर उठ खड़े होंगे. मेरी दुआएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मैं अपने लोगों के साथ मज़बूती से खड़ा हूं.'
पंजाब में बाढ़ के चलते अब तक कम से कम 29 लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं. सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के उफान के कारण 10 से अधिक जिले जलमग्न हैं. कुछ जगहों पर रावी नदी सामान्य चौड़ाई से दस गुना बढ़ गई है, जिससे घर और खेत डूब गए.
1 सितंबर तक 1,300 से ज़्यादा गांव पानी में डूबे रहे और 6,582 लोगों को 122 राहत शिविरों में पहुंचाया गया. सबसे ज़्यादा प्रभावित ज़िलों में पठानकोट, गुरदासपुर, फाज़िल्का, कपूरथला, तरन तारन, फिरोज़पुर, होशियारपुर और अमृतसर शामिल हैं.
इस संकट के बीच पंजाबी फिल्म सितारे दिलजीत दोसांझ, एमी विर्क और सोनम बाजवा भी मदद के लिए आगे आए. दिलजीत ने एनजीओ और प्रशासन के साथ मिलकर गुरदासपुर और अमृतसर की 10 बस्तियों को गोद लिया और वहां ज़रूरी सामान, खाना, पानी और दवाइयां पहुंचाने का काम शुरू किया.
यह भी पढ़ें: India squad Asia Cup 2025: तो शुभमन गिल होंगे ऑल-फॉर्मेट कैप्टन, रोहित-सूर्या के बाद गद्दी मिलना तय, Inside स्टोरी
वहीं गिल इस वक्त एशिया कप 2025 की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी की है. वह सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम में उप-कप्तान होंगे और अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









