
दिल्ली: LG ने किया 'आरंभ' लाइब्रेरी का उद्घाटन, सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को होगा फायदा
AajTak
दिल्ली के एलजी ने रविवार को ओल्ड राजेंद्र नगर में डीडीए की पहली 24 घंटे खुलाने वाली लाइब्रेरी
दिल्ली के उपराज्यपाल ने रविवार को ओल्ड राजेंद्र नगर में डीडीए की पहली 24x7 लाइब्रेरी "आरंभ" का उद्घाटन किया. यह वही क्षेत्र है जहां जुलाई के महीने में अचानक बारिश का पानी Rau's IAS कोचिंग सेंटर के अंदर भर गया था, जिससे 3 अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी.
लाइब्रेरी का उद्घाटन कर एलजी ने कहा कि ये लाइब्रेरियां यह सुनिश्चित करेंगी कि हर छात्र को अपनी पढ़ाई और उज्ज्वल करियर के लिए सुरक्षित, सुरक्षित और गुणवत्ता पूर्ण स्थान आसानी से मिल सके.
डीडीए की नई 24×7 लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है. इसमें वाई-फाई, एयर कंडीशनिंग, हर सीट पर पावर आउटलेट्स, लॉकर, कैफेटेरिया और शांत बाहरी बैठने की व्यवस्था है. यह लाइब्रेरी छात्रों को सुरक्षित और समग्र वातावरण प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है, ताकि वे अपनी पढ़ाई और करियर को आगे बढ़ा सकें.
85 प्रतिशत सीटें हुईं फुल
शुरुआत में यह लाइब्रेरी 8 घंटे के स्लॉट्स में लगभग 200 छात्रों को चौबीसों घंटे समायोजित कर सकेगी. कुल सीटों का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा पहले ही भर चुका है.
क्या बोले छात्र

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










