
दिल्ली: AAP विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप
AajTak
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर साथियों के साथ मिलकर दिल्ली सरकार के कर्मचारी के साथ मारपीट करने का आरोप है.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. AAP विधायक पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली सरकार के कर्मचारी के साथ मारपीट की. उन्होंने कर्मचारी को लात-घूंसे और थप्पड़ मारे. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
अखिलेश पति त्रिपाठी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके से विधायक हैं. वह पहली बार 2013 में विधायक चुने गए थे और उसके बाद से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं. उनके खिलाफ मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन में ही एफआईआर दर्ज की गई है. आरोप है कि उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के फील्ड असिस्टेंट के साथ मारपीट की है.
पीड़ित कर्मचारी ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि AAP विधायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की है. इन लोगों ने उसको लात-घूंसे और थप्पड़ मारे. बता दें कि शिकायतकर्ता पीड़ित कर्मचारी की उम्र 59 साल है. पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और विधायक के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी है.
कैश फॉर टिकट मामले में घिरे AAP विधायक अखिलेश त्रिपाठी का दावा- गिरफ्तार लोगों से मेरा कोई रिलेशन नहीं
अखिलेश पति पर पहले भी लग चुके मारपीट के आरोप
अखिलेश पति त्रिपाठी पर जुलाई 2022 में भी मारपीट का आरोप लगा था. मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले गुड्डू हलवाई और मुकेश बाबू का कहना था कि वे विधायक के पास समस्याओं से जुड़ी शिकायत लेकर पहुंचे थे, आरोप है कि तभी विधायक ने उनके साथ मारपीट कर दी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










