
दिल्ली में शूटआउट, सोनीपत में एनकाउंटर... हिमांशु भाऊ गैंग के शार्प शूटरों के खात्मे की Inside Story
AajTak
दिल्ली के रजौरी गार्डन के बर्गर किंग आउटलेट में हुए शूटआउट में शामिल तीन बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. हरियाणा के सोनीपत में हुए इस एनकाउंटर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच 43 राउंड फायरिंग हुई है.
दिल्ली के रजौरी गार्डन के बर्गर किंग आउटलेट में हुए शूटआउट में शामिल तीन बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. हरियाणा के सोनीपत में हुए इस एनकाउंटर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच 43 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें तीन गैंगस्टर आशीष उर्फ लालू, सनी खरार और विक्की रिधाना मारे गए, जबकि दिल्ली पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया है.
एनकाउंटर के बाद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टरों ने 24 राउंड गोलियां चलाई, जबकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 19 राउंड गोलियां चलाई हैं. हरियाणा के रहने वाले आशीष उर्फ लालू और विक्की रिधाना ने 18 जून को राजौरी गार्डन बर्गर किंग आउटलेट में 26 वर्षीय अमन जून की गोली मारकर हत्या कर दी थी. ये शूटआउट दो गैंग के बीच गैंगवार का नतीजा था.
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) शालिनी सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार रात करीब 8.40 बजे रोहतक-चिनौली रोड पर किआ सेल्टोस कार में सवार तीन लोगों को रोका. पुलिस को देखकर वो मौके से भागने की कोशिश करने लगे. इस दौरान कच्ची सड़क की ओर चले गए, लेकिन उनकी गाड़ी एक खेत के पास फंस गई. इसके बाद पुलिस ने घेर लिया.
तीनों आरोपियों ने कार में बैठे हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान एक गोली एसआई अमित के पैर, एक गोली डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अमित गोयल और एसीपी उमेश बर्थवाल के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी.. पुलिस ने 19 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से सनी को पांच, आशीष और विक्की को तीन-तीन गोलियां लगीं.
इन बदमाशों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. तीनों हिमांशु भाऊ गैंग के सदस्य हैं, जो कि पुर्तगाल से गैंग को ऑपरेट करता है. एक सप्ताह पहले ही उसने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि पुलिस ने उसके गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ लिया है. उन्हें फर्जी मुठभेड़ में मारा जा सकता है. हालांकि, बाद में इस पोस्ट को हटा दिया गया. ये पुलिस पर दबाव बनाने की रणनीति हो सकता है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










