
दिल्ली में वैक्सीन की कमी, AAP के 'टीकाकरण बुलेटिन' में दावा- 18 से 44 साल तक के लोगों को कल से नहीं मिलेगी कोवैक्सीन
ABP News
आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कहा ने कहा है कि दिल्ली में 11 मई को कोविड-19 टीके की करीब 1.28 लाख खुराकें दी गईं.
नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वैक्सीन की कमी की शिकायतें की जा रही है. आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोवैक्सीन का भंडार समाप्त हो गया है और नतीजतन 17 स्कूलों में बनाए गए करीब 100 टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ा है. इसके बाद दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने “टीकाकरण बुलेटिन” जारी कर कहा कि 18 साल से 44 साल तक की उम्र के लोगों के लिए कल से कोवैक्सीन उपलब्ध नहीं होगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 18 साल से 44 साल तक की उम्र के लोगों के लिए कोविशिल्ड का स्टॉक 9 दिनों का बचा है.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












