
दिल्ली में बढ़ते अपराधों से बढ़ी व्यापारियों की चिंता, खौफ का माहौल, LG से की ये गुहार
AajTak
दिल्ली में बढ़ते आपराधिक मामलों को लेकर व्यापारियों ने चिंता जताई है. सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि दिल्ली की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और आये दिन लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं. शनिवार को प्रगति मैदान के पास चले रोड पर चांदनी चौक की कारोबारी फर्म के साथ लूटपाट की गई.
दिल्ली में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने जहां एक तरफ दिल्ली वासियों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के व्यापारियों में भी इसको लेकर खौफ का माहौल है. इसी मुद्दे पर व्यापारियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है.
एलजी को लिखा पत्र सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि दिल्ली की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और आये दिन लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं. शनिवार को प्रगति मैदान के पास चले रोड पर चांदनी चौक की कारोबारी फर्म के साथ लूटपाट की गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लुटेरे चांदनी चौक बाजार से ही घात लगाकर उनका पीछा कर रहे थे. इसके अलावा 2 से 3 दिन पहले प्रसाद नगर में भी एक ज्वैलरी व्यापारी को लूट लिया गया था.
व्यापारी संगठनों ने जताई चिंता सीटीआई के मुताबिक कमला मार्केट, चावड़ी बाजार, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, सदर बाजार आदि पुरानी दिल्ली के बड़े बाजारों के आसपास पिछले दिनों लूटपाट और चोरी की घटनाओं पर व्यापारी संगठनों ने चिंता जताई है, बाजारों से सटे मेट्रो स्टेशन के आसपास अवैध और माफिया जैसे लोगों ने अवैध अतिक्रमण और कब्जा कर लिया है और वहां पर खुलेआम शराब पीते रहते हैं जिससे व्यापारियों और महिलाओं को विशेषकर रात के समय वहां से निकलते हुए डर लगता है.
सीटीआई की मांग है कि बाजारों की सुरक्षा के मुद्दे पर दिल्ली के बड़े बड़े बाजारों के व्यापारी संगठनों के साथ एलजी साहब एक जॉइंट मीटिंग बुलायें जिसमें दिल्ली पुलिस कमिश्नर भी शामिल हों.
खुले में शराब पी रहे हों लोग सीटीआई की मांग है कि बाजारों की सुरक्षा के मुद्दे पर दिल्ली के बड़े बड़े बाजारों के व्यापारी संगठनों के साथ एलजी साहब एक जॉइंट मीटिंग बुलायें जिसमें दिल्ली पुलिस कमिश्नर भी शामिल हों. उन्होंने बाजार में होने वाली चोरियों का जिक्र करते हुए कहा कि, "दिल्ली की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और आए दिन लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं. खासतौर से कमला मार्केट, चावड़ी बाजार, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, सदर बाजार जैसे इलाकों में. बृजेश गोयल ने आगे कहा, "बाजारों से सटे मेट्रो स्टेशन के आसपास अवैध और माफिया जैसे लोगों ने अवैध अतिक्रमण और कब्जा कर लिया है और वहां पर खुलेआम शराब पीते रहते हैं जिससे व्यापारियों और महिलाओं को विशेषकर रात के समय वहां से निकलते हुए डर लगता है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








