
दिल्ली में फिर उफान पर यमुना, खतरे के निशान के पार जलस्तर, नोएडा के कई इलाकों में भी बाढ़ का खतरा
AajTak
यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के निचले इलाकों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने की वजह से यमुना में फिर उफान है. दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर (206.70 मीटर) है.
दिल्ली में यमुना नदी फिर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. आज (रविवार) सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 205.75 मीटर रिकॉर्ड किया गया. यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के निचले इलाकों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.
फ्लड डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक, आज, 23 जुलाई को 3 बजे से शाम 5 बजे तक यमुना का जलस्तर 206.7 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है.
#WATCH | Water level of river Yamuna in Delhi increasing again, water level recorded at 205.75 m Visuals from Old Yamuna Bridge (Loha Pul) pic.twitter.com/sHD5nWbk3w
बता दें कि हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने की वजह से यमुना में फिर उफान है. 206.70 मीटर का मतलब खतरे के निशान से काफी ऊपर है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर पर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना से बातचीत की. अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पर्याप्त संख्या में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमें उपलब्ध हैं.
#WATCH | Delhi: Flood-affected victims take shelter in a relief camp in Ring Road Water level of Yamuna River has increased again, recorded at 205.75 m pic.twitter.com/jyZtV7Stbj

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










