
दिल्ली में फरवरी का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, दो-तीन दिनों में फिर गिरेगा तापमान, IMD का अपडेट
ABP News
Delhi Weather News: दिल्ली में सोमवार (9 फरवरी) को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा. आंकड़ों के अनुसार, पालम में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
देश की राष्ट्रीय राजधानी के मौसम में बदलाव नजर आया है. दिल्ली में सोमवार (9 फरवरी) को फरवरी का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले दो-तीन दिनों में तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है. इस बीच, रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में मामूली सुधार हुआ था, जब यह 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया था. अब फिर से खराब कैटेगरी में फिसल गया है.
राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत के बराबर है. स्टेशनवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 25.0 डिग्री सेल्सियस, रिज में 25.3 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इन स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान क्रमशः 9.8 डिग्री सेल्सियस, 9.4 डिग्री सेल्सियस, 10.8 डिग्री सेल्सियस और 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने बताया कि तापमान में हालिया इजाफा हवा के पैटर्न में बदलाव की वजह से हुई है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी दिशा से हवाएं चल रही हैं, जो अपेक्षाकृत गर्म हैं, और हवा की गति भी कम हो गई है, जिससे तापमान बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट की उम्मीद है, और अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
हालांकि, उन्होंने कहा कि दो से तीन दिनों के बाद तापमान गिरकर लगभग 24 डिग्री सेल्सियस या उससे थोड़ा कम हो सकता है, क्योंकि पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं इस क्षेत्र को प्रभावित करना शुरू कर देंगी.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












