
दिल्ली में पकड़ा गया पाकिस्तानी दहशतगर्द, AK-47 और गोला-बारूद भी बरामद
Zee News
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी आतंकी का नाम मोहम्मद अशरफ उर्फ अली है. आतंकी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है.
नई दिल्ली: कौमी दारुल हुकूमत दिल्ली में एक पाकिस्तानी आतंकवादी पकड़ा गया है. पुलिस ने दिल्ली के लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क इलाके पास से इस आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से भारत का फर्जी पहचान पत्र भी मिला है. इसके अलावा पुलिस ने संदिग्ध आतंकी के पास से एक AK-47 राइफल, मैगजीन, 60 राउंड, हैंड ग्रेनेड, 2 अत्याधुनिक पिस्टल और 50 राउंड गोलियां बरामद की हैं. Delhi Police Special Cell arrests a terrorist of Pakistani nationality from Ramesh Park, Laxmi Nagar. He was living with a fake ID of an Indian national. One AK-47 assault rifle with one extra magazine and 60 rounds, one hand grenade, 2 sophisticated pistols with 50 rounds seized
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी आतंकी का नाम मोहम्मद अशरफ उर्फ अली है. आतंकी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है. अशरफ भारत में अली अहमद नूरी के नाम से दिल्ली के शास्त्री नगर में छिपा था.
