
दिल्ली बेसमेंट हादसे के बाद #ORN के साथ ट्वीट कर रहे लोग... क्या है ORN का मतलब?
AajTak
दिल्ली में एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक स्टू़डेंट्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में लोग ORN लिखकर भी ट्वीट कर रहे हैं...
दिल्ली में ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए बेसमेंट हादसे के बाद कोचिंग संस्थानों का विरोध किया जा रहा है. सड़कों से लेकर सोशल मीडिया पर बेसमेंट हादसे को लेकर प्रदर्शन हो रहा है और कोचिंग संस्थानों की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर भी ट्वीट्स की बाढ़ है और प्रतियोगी परीक्षाओं के कैंडिडेट्स की समस्याओं पर चर्चा हो रही है. इसी बीच, कई यूजर्स अपने ट्वीट्स में ORN का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. #ORN के साथ भी कई ट्वीट भी किए जा रहे हैं, ऐसे में जानते हैं कि आखिर ORN का क्या मतलब है और यूजर्स किसके लिए ORN का इस्तेमाल कर रहे हैं.
क्या है ORN का मतलब?
दरअसल, ORN की फुलफॉर्म ओल्ड राजेंद्र नगर (Old Rajinder Nagar) है. अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स ओल्ड राजेंद्र नगर के लिए ORN का इस्तेमाल करते हैं. ओल्ड राजेंद्र नगर दिल्ली का वो इलाका है, जहां वो कोचिंग सेंटर था, जिसके बेसमेंट में पानी भरने से हादसा हुआ था. अब ओल्ड राजेंद्र नगर में काफी प्रदर्शन हो रहे हैं और ओल्ड राजेंद्र नगर की परेशानियों को सोशल मीडिया पर गिनाया जा रहा है.
बता दें कि ओल्ड राजेंद्र नगर UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी का हब माना जाता है और सिर्फ दिल्ली से नहीं, बल्कि पूरे देश से लोग यहां तैयारी करने आते हैं. ओल्ड राजेंद्र नगर में कई कोचिंग संस्थान हैं, जो यूपीएससी परीक्षाओं की कोचिंग करवाते हैं. यहां बड़ी संख्या में स्टूडेंट रहते हैं और इन कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करते हैं. ओल्ड राजेंद्र नगर भारत में कोचिंग हब के लिए फेमस है. इसके साथ ही इस जगह को लेकर ये भी चर्चा की जाती है कि यहां कैंडिडेट्स एक छोटे से कमरे में रहते हैं और पढ़ाई करते हैं.
बेसमेंट में पानी भरने की घटना के बाद अब उम्मीदवारों की दिक्कत भी सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग कोचिंग सेंटर की फीस के साथ ओल्ड राजेंद्र नगर में रहने वाले कैंडिडेट्स की कहानी भी बता रहे हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि किस तरह वहां किराया वसूला जा रहा है और कैसे किराया बढ़ा दिया जाता है और यहां स्टूडेंट्स को किन मुश्किलों को सामना करना पड़ता है.
देखते हैं क्या कह रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स?

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











