
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन... लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान के 7 शूटर गिरफ्तार, हथियार-कैश बरामद, गैंगवार की साजिश नाकाम!
AajTak
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने लंदन में रह रहे कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गैंगस्टर के 7 शूटरों को गिरफ्तार किया है. ये शूटर दिल्ली-एनसीआर में विरोधी गैंग पर हमला करने की फिराक में थे. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और लाखों रुपये नकद बरामद किए हैं.
Delhi News: लंदन में रह रहे वांटेड गैंगस्टर कपिल सांगवान के 7 शूटरों को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. ये शूटर विरोधी गैंग पर हमला करने की फिराक में थे. कपिल सांगवान उर्फ नंदू के शूटरों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं. गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू का AAP विधायक के साथ गठजोड़ की बात भी बीते दिनों सामने आई थी.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से फरार होकर लंदन में जा बैठे कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के गैंग पर शिकंजा कसा है. दिल्ली NCR में फैले उसके गैंग पर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने नंदू के 7 खूंखार शूटरों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें: कौन है गैंगस्टर कपिल सांगवान, जिससे बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर गिरफ्तार हुए AAP विधायक नरेश बालियान
कपिल सांगवान वही गैंगस्टर है, जिसके साथ साठगांठ के आरोप में कुछ दिन पहले आप विधायक नरेश बालियन को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था. अब विधायक पर मकोका भी लगाया गया है.
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, मुखबिरों से सूचना मिली थी कि लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल ने दिल्ली में मौजूद शूटरों को विरोधी गैंग पर हमला करने का ऑर्डर दिया है. नंदू गैंग के शूटर अगर विरोधी गैंग पर हमला करते हैं तो दिल्ली में बड़ी गैंगवार हो सकती है. यह जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने टेक्निकल इनपुट पर दिल्ली के कई इलाकों में रेड मारी और 7 शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार शूटरों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं. इस दौरान लाखों रुपये कैश जब्त किए. शूटरों के मोबाइल फोन की जांच से पता चला कि शूटर्स सिग्नल ऐप के जरिए कपिल सांगवान के साथ संपर्क में थे. ब्रांच के मुताबिक, कपिल सांगवान क्राइम का इंटरनेशनल सिंडीकेट चला रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










