
दिल्ली: नामी बिल्डर के मर्डर केस में कई खुलासे, बॉडी पर चाकू के 4 जख्म, कैश से भरे कई बक्से रूम से गायब
AajTak
दिल्ली के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके की एक आलीशान कोठी में नामी बिल्डर की रविवार को हत्या कर दी गई थी. जिस कोठी में वारदात को अंजाम दिया गया, वहां से नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी का ऑफिस कुछ दूरी पर है. इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री का आवास एक किलोमीटर के दायरे में है, जबकि एलजी हाउस तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर है.
सिविल लाइन के पॉश इलाके में रविवार सुबह हुई नामी बिल्डर की हत्या के मामले में पुलिस को दो आरोपियों की तलाश है. मामले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दो आरोपी वारदात को अंजाम देकर बाइक से भागते दिख रहे हैं. इन दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है.
वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला था. इस दौरान ये फुटेज सामने आया है. अब पुलिस फुटेज के सहारे आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के केस में जुट गई है. बताया जा रहा है कि हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की आठ टीमें गठित की गई है.
क्या दिख रहा है सीसीटीवी कैमरे में
सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि कैसे लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद कोठी की लंबी दीवार को फांद कर हत्यारे बाहर आते हैं और उसके बाद मोटरसाइकिल पर बैठ कर फरार हो जाते हैं. एक बदमाश के पीठ पर बैग है. माना जा रहा है कि बैग में लूट की रकम रखी गई होगी.
क्या है पूरा मामला
दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में रविवार को एक नामी बिल्डर 77 साल के राम किशोर अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी. बदमाशों ने कोठी के अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया था. परिजन के मुताबिक, घटना के समय सभी सो रहे थे. नीचे वाले फ्लोर पर वह अकेले रहते थे और बेटा-बहू फर्स्ट फ्लोर पर थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










