
दिल्ली दूतावास के पास हुए धमाके के बाद इजरायल ने जारी की एडवाइजरी, आतंकी हमले की जताई आशंका
AajTak
मंगलवार को नई दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास के पास हुए धमाके के बाद इजरायली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने अपने नागरिकों से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है. इजरायली दूतावास के प्रवक्ता गाइ नीर के अनुसार, शाम करीब 6 बजे दूतावास के पास एक विस्फोट हुआ था.
नई दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास के पास हुए धमाके के बाद इजरायल सरकार ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. हमास और इजरायल में जारी जंग के बीच मंगलवार शाम को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्कलेव में इजरायली दूतावास के पास एक विस्फोट हुआ था. हालांकि, इस विस्फोट में किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है.
इजरायली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि नई दिल्ली में दूतावास के पास हुआ विस्फोट एक संभावित आतंकी हमला था. इजरायली दूतावास के प्रवक्ता गाइ नीर के अनुसार, शाम करीब 6 बजे दूतावास के पास एक विस्फोट हुआ था. दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इजरायल ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
इजरायली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से जारी एडवाजारी में इजरायली नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थान, जैसे- मॉल और बाजार जाने से बचें. इसके अलावा, इजरायली नागरिक उन जगहों पर भी जाने से बचें जिसे यहूदियों और इजरायलियों की जगह के रूप में जाना जाता हो. साथ ही रेस्तरां, होटल, पब और सार्वजनिक स्थानों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि इजरायली नागरिक खुले तौर पर इजरायली सिम्बल को इस्तेमाल करने से बचें, साथ ही असुरक्षित जगह पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने से भी परहेज करें. उनसे यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर अपनी ट्रैवल जर्नी और सटीक लोकेशन और रियल टाइम इन्फॉर्मेशन शेयर करने से बचें.
इजरायल ने महीने की शुरुआत में किया था अगाह

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









