
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि पर कांग्रेस का BJP पर हमला, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
ABP News
Delhi News: देवेंद्र यादव के नेतृत्व में नई दिल्ली जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक हुई. इस बैठक में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर BJP सरकार को घेरा गया.
दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आज नई दिल्ली जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे दिल्लीवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और भाजपा सरकार की नीतियों की विफलताओं को जनता के बीच उजागर करें.
जिला अध्यक्ष महेंद्र मंगला द्वारा आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय अभियान चलाने और जनसंपर्क बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के अलावा पूर्व विधायक और लोकसभा प्रभारी हरी शंकर गुप्ता, AICC सचिव अभिषेक दत्त, ऑब्जर्वर शांति स्वरूप, हरनाम सिंह, आकांक्षा ओला और गौरी शंकर शर्मा सहित अनेक ब्लॉक अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे.
इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बयान का हवाला देते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि अभिभावकों की सहमति के बिना निजी स्कूल फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, जबकि इस मुद्दे पर अदालत पहले ही रोक लगा चुकी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग अभिभावकों का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने में विफल रहा. उन्होंने कहा कि कई निजी स्कूलों में बढ़ी हुई फीस न देने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए प्रवेश पत्र तक नहीं दिए जा रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है.
देवेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों को नोटिस जरूर जारी किया कि फीस बकाया होने के कारण छात्रों का नामांकन रद्द न किया जाए, लेकिन मनमानी फीस वसूली और प्रवेश पत्र रोकने जैसे मामलों पर विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने फीस वृद्धि को लेकर कानून बनाने का व्यापक प्रचार तो किया, लेकिन उसे प्रभावी ढंग से लागू कराने में असफल रही.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












