
दिल्ली के दंगल में कांग्रेस के 'पंजे' की पकड़ ढीली... या लास्ट मोमेंट के लिए बचाया 'तुरुप का इक्का'?
AajTak
टॉप गियर लगाने के बाद कांग्रेस अब फिर न्यूट्रल गियर में नज़र आ रही है. खराब स्वास्थ की वजह से राहुल गांधी का अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली में प्रचार कैंसिल हुआ. इसके बाद 22-24 जनवरी को इंद्रलोक, मुस्तफाबाद और मादीपुर में होने वाली तीन रैलियां भी कैंसिल हो गईं. हालांकि पहले भी ऐसा हो चुका है कि अगर किसी रैली में राहुल गांधी नहीं पहुंच पाए तो प्रियंका गांधी ने भरपाई कर दी. लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. रैली में न प्रियंका गांधी नजर आईं न कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी जमीन मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने पहले तो आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ आक्रामक तेवर दिखाए, खूब मोर्चा खोला. आलम ये था कि दिल्ली के सियासी दंगल में तीनों दल (कांग्रेस-बीजेपी-AAP) आमने-सामने आ गए. इस चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एंट्री हुई और उन्होंने सीलमपुर की रैली में केजरीवाल पर तीखे हमले किया. राहुल गांधी के इस कदम ने साफ कर दिया कि कांग्रेस इस लड़ाई को गंभीरता से लड़ेगी.
हालांकि टॉप गियर लगाने के बाद कांग्रेस अब फिर न्यूट्रल गियर में नज़र आ रही है. खराब स्वास्थ की वजह से राहुल गांधी का अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली में प्रचार कैंसिल हुआ. इसके बाद 22-24 जनवरी को इंद्रलोक, मुस्तफाबाद और मादीपुर में होने वाली तीन रैलियां भी कैंसिल हो गईं. हालांकि पहले भी ऐसा हो चुका है कि अगर किसी रैली में राहुल गांधी नहीं पहुंच पाए तो प्रियंका गांधी ने भरपाई कर दी. लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. रैली में न प्रियंका गांधी नजर आईं न कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे.
स्थानीय संगठन से नाखुश हैं राहुल गांधी
सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी दिल्ली कांग्रेस की धीमी रफ्तार से भी नाख़ुश हैं. एक नेता ने बताया कि दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव से भी इस बाबत राहुल गांधी ने बात की है. इसका मतलब कहीं न कहीं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लगता है कि दिल्ली यूनिट अरविंद केजरीवाल के खिलाफ माहौल बनाने में कारगर नहीं रही. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहले भी ये बात कह चुके हैं कि हर बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का लोकल संगठन पार्टी के टॉप नेताओं पर ही ज़्यादा निर्भर रहता है, जोकि सही नहीं है.
अपने 'तुरुप के इक्के' को लेकर क्या रणनीति?
पार्टी के एक धड़े को ये भी लगता है कि केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोलकर और अपने सियासी सूरमाओं को उतारकर कहीं पार्टी को मुंह की ना खानी पड़े. पार्टी का आंतरिक सर्वे भी कांग्रेस को ज़्यादा सीटें नहीं दे रहा. ऐसे में अगर कांग्रेस का गेम ख़राब होता है, तो ठीकरा गांधी परिवार पर फूटेगा और कांग्रेस अपने तुरुप के इक्के को डैमेज नहीं करना चाहती.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











