
'दादा जी ने वाट लगा दी', पत्रकार को भारत से पाकिस्तान पलायन करने पर हुआ मलाल, लोग बोले- योगी करा देंगे घर वापसी
AajTak
पाकिस्तानी में इन दिनों आर्थिक हालात खस्ता होते जा रहे हैं. लगातार बिगड़ते हालात के बीच मशहूर पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी को भारत की याद आई है. उनका एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने 1947 में भारत से पलायन पर अफसोस जताया.
पाकिस्तान की प्रसिद्ध पत्रकार आरजू काज़मी का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने बताया कि वह असल में हिंदुस्तान की रहने वाली हैं, लेकिन उनके दादा पलायन कर दिल्ली और प्रयागराज से पाकिस्तान आ गए थे और वे लोग वहीं बस गए. दरअसल पाकिस्तान में पिछले कई महीनों से आर्थिक हालात खस्ता हैं. लोगों को आटा लेने तक के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है और इस कारण कई बार भगदड़ भी मच गई. खाद्य पदार्थों की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं. काजमी का ट्वीट इन्हीं हालातों से जोड़कर देखा जा रहा है.
भारत से पलायन पर पछतावा
आरजू ने अपने पूर्वजों के 1947 में भारत से पाकिस्तान चले जाने के फैसले पर 'अफसोस' जताते हुए ट्वीट किया, 'मेरे भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों को लगता है कि उनका पाकिस्तान में कोई भविष्य नहीं है. मेरे दादाजी और उनका परिवार पाबेहतर भविष्य के लिए प्रयागराज और दिल्ली से पाकिस्तान चला आया था. वाट लगा दी दादा जी.' जैसे ही आरजू का ट्वीट वायरल हुआ तो कई लोगों ने उन्हें रिप्लाई करना शुरू कर दिया.
लोगों ने दिया भारत आने का न्यौता
अफशान नाम की यूजर ने लिखा, 'मेरे दादा-दादी बिहार और यूपी से पलायन कर पाकिस्तान आए थे और उन्हें अंतिम सांस लेने तक अपने फैसले पर पछतावा हो रहा था.' समीर अहमद नाम के यूजर ने लिखा, 'मैं बेहतर तरीके समझ सकता हूं. मेरे दादा ने भी यही किया था और अंत में हमारी हालत खराब हो गई.' जगदीश नाम के यूजर ने कारजू को रिप्लाई करते हुए लिखा, 'योगी जी घर वापसी करा देंगे.' मंजूर अहमद ने लिखा-चिंता की बात नहीं है अब्बा (भारत) का दिल बहुत बड़ा है. आरजू को इसके बाद कई लोगों ने भारत में आने का न्यौता दिया.
कौन हैं आरजू पाकिस्तानी पत्रकार आरज़ू काज़मी अक्सर भारतीय समाचार चैनलों पर भी दिखाई देती हैं.वहीं कई बार इस बात को स्वीकार चुकी हैं कि पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों पर जुल्म होता है.इसके अलावा वह पाकिस्तानी सेना और सरकार की भी कई बार पोल खोल चुकी हैं.उन्होंने ट्रिनिटी मेथोडिस्ट चर्च स्कूल कराची से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद प्रतिष्ठित पंजाब विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया. उनके पिता भारत (इलाहाबाद-प्रयागराज के पास काड़ा) से पलायन कर पाकिस्तान चले गए थे. वे भी अपने समय के एक प्रतिष्ठित पत्रकार थे और उनकी माँ अम्बाला कैंट से प्रवासित थीं. उनके पिता सैयद सलाहुद्दीन काज़मी भी एक पत्रकार थे और उन्हें 1998 में पाकिस्तान सरकार से पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके काम के लिए स्वर्ण पदक मिला था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









