
थलपति विजय और तृषा कृष्णन की फोटोज वायरल होने के बाद पत्नी संगीता का बड़ा फैसला, कोर्ट से की खास मांग
ABP News
Thalapathy Vijay Divorce: तेलुगु सुपरस्टार थलपति विजय पिछले कुछ दिनों से तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. अब ताजा खबरों के मुताबित एक्टर की पत्नी संगीता ने अंतरिम रेसिडेंट की मांग की है.
थलपति विजय और संगीता सोरनालिंगम शादी के करीब 27 साल बाद अलग होन जा रहे हैं. संगीता ने कुछ ही दिन पहले तलाक की अर्जी कोर्ट में दाखिल की है. इन खबरों के बाद विजय और तृषा एक शादी समारोह में साथ में नजर आए. दोनों के एक्स्ट्रा मैरियल अफेयर की खबरों से भी सोशल मीडिया भरा पड़ा है. इसी बीच अब विजय की पत्नी ने चेन्नई हाईकोर्ट में उसी घर में रहने दिए जाने के लिए अर्जी दी है.
'हमें उसी घर में रहने दिया जाए'न्यूज एजेंसी ANI से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, कोर्ट डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि संगीता ने 2026 की शुरुआत में चेंगलपट्टू जिला न्यायालय में तलाक और अंतरिम आवासीय अधिकार (Interim Residence) की मांग करते हुए कानूनी कार्यवाही शुरू की थी. साफ भाषा में कहा जाए तो संगीता फिलहाल उसी घर में रहना चाहती हैं जिसमें वो हमेशा से रहती आई हैं. इसी को लेकर उन्होंने कोर्ट से मांग की है.
इस मामले में दायर की गई पीटीशन और एफिडेविट के मुताबिक, संगीता विजय (संगीता सोरनालिंगम) पीटीशनर के रूप में लिस्टेड हैं जबकि जोसेफ विजय चंद्रशेखर, जो तमिल फिल्म इंडसिट्री में थलपति विजय के नाम से पहचाने जाते हैं, रिस्पॉन्डेंट हैं. ये मामला 2026 की एस.एम.ओ.पी. कार्यवाही में एक अंतरिम आवेदन (आई.ए.) के रूप में दर्ज किया गया है.
क्यों हो रहा है तलाक?बता दें कि थलपति विजय और संगीता ने 27 साल पहले शादी की थी. उनके दो बच्चे भी हैं. शादी के करीब 27 साल बाद संगीता ने एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. जिसके चलते उन्होंने तलाक की मांग की है. वहीं खबरों की मानें तो तलाक के बाद विजय पत्नी स्गीता को 250 करोड़ रुपये एलिमनी के रूप में देंगे. हालांकि इस खबर की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है.













