
थम नहीं रही हिंसा... सासाराम में बम ब्लास्ट, गोलियों की गूंज से नालंदा में दहशत, बिहारशरीफ में लगा कर्फ्यू
AajTak
बिहार में सासाराम और बिहारशरीफ हिंसा की आग में झुलस रहा है. पुलिस प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी रामनवमी के दौरान हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ है, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं. वहीं, नालंदा में बिहारशरीफ में भी गोलीबारी की घटना सामने आई है. यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है.
बिहार के सासाराम और नालंदा में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. सासाराम से हिंसा का ताजा मामला सामने आया है. यहां एक बम ब्लास्ट हुआ है, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं. सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटनास्थल पर मौके पर पहुंची है. वहीं, नालंदा में बिहारशरीफ के पहाड़पुरा इलाके में भी शनिवार को दो गुट आमने-सामने आ गए.
इस दौरान करीब 12 राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. उधर, बिहारशरीफ में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है, जबकि 144 पहले से लागू है. इसको लेकर पूरे शहर को जानकारी दी जा रही है. पूरा शहर में पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. रैपिड एक्शन फोर्स को भी शहर में उतरा गया है.
इन सबके बीच देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को पटना पहुंचे हैं. वो रविवार सुबह 11:30 बजे दीघा में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद नवादा जाएंगे. वहां से लौटने के बाद वो दिल्ली लौट जाएंगे. गृह मंत्री SSB के विभिन्न उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे.
गृहमंत्री अमित शाह का सासाराम का दौरा रद्द
गौरतलब है कि रामनवमी के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को पहले सासाराम में पथराव-आगजनी हुई थी, फिर नालंदा भी सुलग उठा. हिंसक झड़पों के बाद धारा 144 लागू होने के कारण शाह का बिहार के रोहतास में सासाराम का दौरा रद्द कर दिया गया है. हिंसा की घटनाओं को लेकर बीजेपी राज्य सरकार पर हमलावर है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में क्या हो रहा है, सीएम नीतीश कुमार को मालूम ही नहीं है. पुलिस फ्लैग मार्च कर रही और अधिकारी झूठ बोल रहे हैं.
बिहारशरीफ के पहाड़पुरा इलाके में फायरिंग

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







