
'...तो भगवान हमें माफ नहीं करेंगे', जानें हिट एंड रन केस में सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्यों कही ये बात
AajTak
मुंबई के वर्ली इलाके में एट्रिया मॉल के पास सुबह 7 बजे एक बेकाबू बीएमडब्लू कार ने स्कूटी सवार मछुआरा दंपति प्रदीप नखवा और कावेरी नखवा को टक्कर मार दी थी. हादसे के बाद आरोपी ने कार नहीं रोकी और लंबी दूरी तक महिला कार के बोनट पर लटकी रही और सड़क पर गिर गई थी.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने वर्ली बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में गिरफ्तारी के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन न करने पर कड़ी फटकार लगाई है. हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि अभियुक्तों के अधिकारों और घटना की बर्बरता के बीच संतुलन बनाना जरूरी है. सोमवार को न्यायमूर्ति भारती डांगरे और मंजूषा देशपांडे की पीठ ने दो याचिकाओं की सुनवाई की. ये दोनों याचिका आरोपी मिहिर शाह और उनके ड्राइवर राजरिशी बिदावत ने दायर की थीं. इसमें उनकी गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने की मांग की गई थी, क्योंकि पुलिस ने गिरफ्तारी का आधार लिखित में नहीं बताया था.
आरोपी पक्ष के वकील निरंजन मुंदार्गी और ऋषि भुता ने हलफनामे में बताया कि पुलिस ने स्वीकार किया है कि गिरफ्तारी का आधार लिखित में नहीं बताया गया था. इस दौरान पीठ ने आरोपियों से पूछा,'आप किस प्रकार के नागरिक हैं. आप अपने अधिकारों की बात करते हैं, पीड़ित के अधिकारों का क्या? अपराध की गंभीरता हमें रोकती है. आपने जो किया है, उससे पीड़ित के अधिकार कुचल गए हैं. ऐसे मामलों में यदि हम तकनीकी पहलुओं पर जाएं तो भगवान हमें माफ नहीं करेंगे.'
पीठ ने स्पष्ट किया,'हम कानून और घटना की बर्बरता के बीच संतुलन बनाना चाहते हैं. जरूरी है कि आरोपी को पता हो कि उसे क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है. क्या उसे उसके खिलाफ आरोपों के बारे में अवगत नहीं कराया जाना चाहिए? निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के कारण लिखित में बताने होते हैं. पीठ ने पूरी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि पीड़िता कावेरी नखवा को आरोपी ने भागते समय 2 किलोमीटर से ज्यादा घसीटा था.'
क्या है पूरा मामला?
वर्ली इलाके में एट्रिया मॉल के पास सुबह 7 बजे एक बेकाबू बीएमडब्लू कार ने स्कूटी सवार मछुआरा दंपति प्रदीप नखवा और कावेरी नखवा को टक्कर मार दी थी. हादसे के बाद आरोपी ने कार नहीं रोकी और लंबी दूरी तक महिला कार के बोनट पर लटकी रही और सड़क पर गिर गई थी. हादसे में महिला की मौत हो गई है. घटना के बाद से आरोपी मिहिर शाह फरार हो गया था.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








