
तेलंगाना चुनाव: 7 नगर निगम और 116 पालिकाओं में कल होगा मतदान, 1302 केंद्रों पर रेड अलर्ट
ABP News
Telangana Election: तेलंगाना में निकाय चुनाव के लिए कुल 8203 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसमें से 1302 केंद्रों हाइपर सेंसिटिव, 1926 संवेदनशील और बाकी 4975 मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में हैं.
तेलंगाना में नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह से चाक-चौबंद हो गई है. राज्य के 7 नगर निगम (Corporations) और 116 नगर पालिकाओं (Municipalities) समेत कुल 132 निकायों में कल यानी बुधवार (11 फरवरी, 2026) को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा.
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इन 123 निकायों में कुल 8,203 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 1,302 केंद्रों को अति-संवेदनशील (हाइपर-सेंसिटिव) और 1,926 को संवेदनशील घोषित किया गया है, जबकि शेष 4,975 केंद्र सामान्य श्रेणी में आते हैं.
चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर कोई समझौता नहीं: DGP
मैदानी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद पाया गया कि प्रशासन ने हर श्रेणी की जरूरत के हिसाब से खाका तैयार किया है. अति-संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और हर छोटी-छोटी गतिविधि पर नजर रखने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी. तेलंगाना के डीजीपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.













