
तेलंगाना की वारंगल जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई गई बिल्डिंग
ABP News
Warangal District Court: वारंगल पुलिस कंट्रोल रूम को एक फोन कॉल मिला. इसमें कॉलर ने दावा किया कि जिला कोर्ट के अंदर एक विस्फोटक बम रखा हुआ है. किसी भी समय ब्लास्ट हो सकता है. इससे हड़कंप मच गया.
तेलंगाना के वारंगल स्थित जिला कोर्ट परिसर में आज दोपहर अचानक दहशत का माहौल बन गया, जब एक अज्ञात कॉलर ने पुलिस को अदालत परिसर में बम रखे होने की सनसनीखेज जानकारी दी, जिसके तुरंत बाद प्रशासन ने सतर्क होते हुए पूरे इलाके को खाली कराया और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के लिए विस्तृत अभियान शुरू कर दिया. यह खबर आते ही अदालत परिसर में हड़कंप मच गया और वकीलों, मुकदमेबाजी के लिए आए लोगों और अदालती कर्मचारियों में दहशत के साये देखे गए.
पुलिस कंट्रोल रूम को मिली थी बम की सूचना
घटना का सिलसिला यह है कि पुलिस कंट्रोल रूम को एक फोन कॉल मिला, जिसमें कॉलर ने दावा किया कि जिला कोर्ट के अंदर एक विस्फोटक बम रखा हुआ है, जो किसी भी समय ब्लास्ट हो सकता है. इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते पुलिस बल ने पूरे कोर्ट परिसर को घेर लिया और अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित निकालने का काम शुरू किया. चूंकि अदालतें सार्वजनिक स्थान होती हैं और वहां भीड़ ज्यादा होती है, इसलिए पुलिस ने किसी तरह की जोखिम नहीं उठाई और तत्काल इवैक्यूएशन (खाली कराने) का आदेश दे दिया. मौके पर बम निरोधक दस्ते (बॉम्ब स्क्वॉड) और कुत्तों की टोली के साथ फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि हर कोने की जांच की जा सके.
बीते एक हफ्ते में तीसरी हॉक्स कॉल













