
तुर्की-सीरिया भूकंप: मलबे के नीचे जन्मी 'करिश्माई' बच्ची, DNA मिलान के बाद चाचा-चाची को मिला एडॉप्शन
AajTak
Turkey Syria earthquake: तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप के बीच सीरिया के अलोप्पो में रेस्क्यू टीम को इमारत के मलबे से नवजात बच्ची मिली. मलबे में दबने के कारण इस बच्ची के पूरे परिवार की मौत हो चुकी थी. अब इस बच्ची की कस्टडी उसके चाचा-चाची को दे दी गई है.
तुर्की-सीरिया में महाविनाश लाने वाले भूकंप के जख्म अभी भरे नहीं हैं. इमारतों का मलबा हटने के साथ-साथ वहां से दर्द भरी कहानियां निकलकर भी सामने आ रही हैं. ऐसी ही एक 'करिश्माई' बच्ची को मलबे के नीचे से रेस्क्यू किया गया था, जिसे DNA मिलान के बाद उसके चाचा-चाची के हवाले कर दिया गया है. इसका नाम अया रखा गया है, अरबी भाषा में इसका मतलब करिश्मा होता है. इस बच्ची के जन्म लेने की कहानी भी कम करिश्माई नहीं है.
स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक 6 फरवरी की सुबह तुर्की और सीरिया की धरती भूकंप के झटकों से थर्रा गई थी. ये भूकंप दोनों देशों के लिए महाविनाश लेकर आया है. अब तक इसकी वजह से तुर्की और सीरिया में मरने वालों का आंकड़ा 50 हजार के करीब पहुंच गया है. भूकंप से लाखों इमारतें गिरने के बाद दोनों देशों में तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था.
भूकंप के 10 घंटे बाद सीरिया के अलेप्पो में रेस्क्यू टीम मलबे में तब्दील हो चुकी एक इमारत में जिंदा इंसानों की खोज के लिए पहुंची. टीम को यहां से एक नवजात बच्ची मिली. इस बच्ची ने भूकंप से कुछ देर पहले ही जन्म लिया था. रेस्क्यू टीम के लोग ये देखकर हैरान हो गए कि बच्ची की गर्भनाल मां से जुड़ी हुई थी. हालांकि, मलबे में दबने के कारण बच्ची के माता-पिता सहित उसके चार भाई-बहनों की भी मौत हो चुकी थी. बच्ची बमुश्किल सांस ले पा रही थी. उसके बदन पर भी चोट के निशान थे.
बच्ची के चाचा खलील अल सावदी उसे तुरंत लेकर अस्पताल पहुंचे. यहां दो हफ्ते तक उसका इलाज चला और अब आखिरकार बच्ची को उसके चाचा खलील और चाची को सौंप दिया गया है. चाचा की चार बेटियां और दो बेटे पहले से हैं. वह कार खरीदने और बेचने का काम करते हैं. भूकंप ने उनका घर भी तबाह हो चुका है. चाची ने बच्ची का नाम उसकी मां के नाम पर अफरा रखा है. खलील एक तरफ अपने भाई के परिवार की मौत से दुखी हैं तो वहीं उन्हें बच्ची की कस्टडी मिलने की खुशी है.
खलील का कहना है कि अया/अफरा अब उनके परिवार का हिस्सा है. वो हमेशा इस बात का खयाल रखेंगे कि उनके अपने बच्चों और भाई की बच्ची के बीच कोई फर्क न हो. खलील कहते हैं कि वह उसे अपने बच्चों से भी ज्यादा प्यार देंगे. ये बच्ची ही उनके भाई के परिवार की यादों को ताउम्र संजोकर रखेगी.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.









