
तीन फीट गहरे स्विमिंग पूल में शख्स ने लगाई छलांग, इस वजह से हुई मौत
AajTak
स्पेन के Benidorm में बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है. यहां महज तीन फीट गहरे स्विमिंग पूल में छलांग लगाने से शख्स की मौत हो गई.
स्पेन के Benidorm में बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है. यहां महज तीन फीट गहरे स्विमिंग पूल में छलांग लगाने से शख्स की मौत हो गई. पूल से उसकी लाश निकली. पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. साथ ही ये पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है कि मरने वाला शख्स रिजॉर्ट में कहां से और किस काम से आया था. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) बेनिडोर्म के उत्तर में कैलपे के हॉलिडे रिसोर्ट के पास बेनिसा में एक शख्स की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई. बताया गया है कि 64 वर्षीय इस शख्स ने स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए छलांग लगाई थी, जिससे उसकी मौत हो गई. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) इस हादसे के बाद मौके पर आए पुलिसकर्मियों और गार्ड ने 64 वर्षीय शख्स को पूल से निकालने के बाद उसकी धड़कनों को देखा, तो उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस को अभी तक मरने वाले का नाम ब्रिट पता चला है, इसके अलावा अन्य जानकारी नहीं मिली है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










