
'तीन और शतक भी लगे हैं...', ऋषभ पंत के दो शतकों के जिक्र पर क्यों उखड़े गौतम गंभीर, आखिर क्या है वजह?
AajTak
जब गौतम गंभीर से इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट में मिली हार के सकारात्मक पहलुओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सबसे अहम नतीजा होता है जो टीम हासिल नहीं कर सकी...
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर लीड्स टेस्ट में ऋषभ पंत के दो शतकों जैसी व्यक्तिगत उपलब्धियों की तारीफ के मूड में नहीं दिखे. जब उनसे इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट में मिली हार के सकारात्मक पहलुओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सबसे अहम नतीजा होता है जो टीम हासिल नहीं कर सकी.
दरअसल, गंभीर आमतौर पर बेबाक बोलने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने पंत की शानदार पारियों पर पूछे गए सवाल पर सीधा और थोड़ा तीखा जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'तीन और शतक भी लगे हैं. वो भी बड़े पॉजिटिव्स हैं. धन्यवाद.'
जब उनसे और विस्तार से सकारात्मक पहलुओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मुझे अच्छा लगता अगर आप यह कहते कि यशस्वी (जायसवाल) का शतक लगा, शुभमन (गिल) का कप्तान के रूप में डेब्यू पर शतक लगा. केएल (राहुल) का भी शतक लगा और ऋषभ के दो शतक... तो कुल मिलाकर 5 शतक एक टेस्ट मैच में, यह एक बेहतरीन शुरुआत है. उम्मीद करता हूं कि सवाल थोड़ा बेहतर हो सकता था.'
pic.twitter.com/YWcbHAjUzC
हालांकि कोच ने साफ कहा कि व्यक्तिगत प्रदर्शन का तब तक कोई मतलब नहीं, जब तक टीम जीत दर्ज न करे. भारत ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का कठिन लक्ष्य रखा था, इसके बावजूद टीम 5 विकेट से हार गई.
गौतम गंभीर ने कहा, 'बुमराह का एक पारी में 5 विकेट भी एक बड़ा पॉजिटिव है. लेकिन अंत में बात फिर वहीं आ जाती है... हम मैदान पर नतीजे पाने के लिए उतरते हैं.'

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











