
तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैचों से बाहर... ये स्टार खिलाड़ी टीम में बरकरार
AajTak
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैचों में भी शिरकत नहीं करेंगे. हालांकि अच्छी बात यह है कि तिलक आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे.
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है. अब टी20 सीरीज के बाकी दो मुकाबले 28 और 31 जनवरी को खेले जाने हैं. आखिरी दो मैचों को लेकर भारतीय कैम्प से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. तिलक वर्मा अब पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और वो इन दोनों मैचों से पूरी तरह बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने तिलक वर्मा को लेकर अपडेट शेयर किया है.
बीसीसीआई की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, 'भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने चोट से उबरने की दिशा में अहम कदम बढ़ा दिया है. वह फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिजिकल ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं और उनकी रिकवरी धीरे-धीरे सही दिशा में आगे बढ़ रही है. हालांकि, तिलक को पूरी तरह मैच फिट होने में अभी थोड़ा और समय लगेगा. इसी वजह से वह आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.
बीसीसीआई के मुताबिक पूरी तरह फिट होने के बाद तिलक वर्मा 3 फरवरी को मुंबई में टीम इंडिया से जुड़ेंगे. इसके बाद वह आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत के वॉर्म-अप मैच में हिस्सा लेंगे. इस बीच चयन समिति ने फैसला किया है कि तिलक की गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर ही बचे हुए मैचों में उनकी जगह टीम में बने रहेंगे.
तिलक वर्मा को इसी महीने विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान पेट में अचानक तेज दर्द हुआ. उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट कराया था. तब जांच में टेस्टिकुलर टॉर्शन पाया गया और डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी की सलाह दी. तिलक की सर्जरी सफल रही थी और उसके बाद से वो मैदान पर अब तक नहीं लौटे हैं. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप से पहले वो पूरी तरह फिट हो जाएंगे.
आखिरी दो टी20 मैचों के लिए भारत की अपडेटेड टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










