
तालिबान का हज्जामों को हुक़्म- 'ना शेव करें और ना ही दाढ़ी काटें'
BBC
अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता में वापसी करनेवाले तालिबान ने फ़रमान जारी कर कहा है कि हज्जाम इस्लाम के नियमों का पूरा पालन करें.
तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद प्रांत में नाइयों के दाढ़ी को शेव करने या उसे छोटा करने पर पाबंदी लगा दी है. उनका कहना है कि यह इस्लामी क़ानून की उनकी व्याख्या का उल्लंघन करता है.
तालिबान धार्मिक पुलिस का कहना है कि इस नियम का जो भी उल्लंघन करेगा उसे सज़ा दी जाएगी.
राजधानी काबुल के कुछ नाइयों ने कहा है कि उन्हें भी इसी तरह के आदेश मिले हैं.
इन निर्देशों से यह समझा जा रहा है कि तालिबान का पुराना कट्टर शासन वापस लौट रहा है जब सख़्त नियम थे. हालांकि तालिबान ने वादा किया था कि वो इस बार नरमी बरतेगा.
More Related News













