
तारिक रहमान के शपथ लेने से पहले मोहम्मद यूनुस ने दिया इस्तीफा, बांग्लादेश को जल्द मिलेगा नया PM
ABP News
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में नई सरकार के सत्ता संभालने से पहले मुख्य सलाहकार का पद छोड़ दिया है.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में नई सरकार के सत्ता संभालने से पहले पद छोड़ दिया है. अपने इस्तीफे के साथ, यूनुस ने पिछले सप्ताह हुए चुनावों में बीएनपी को भारी जीत पर बधाई देने के बाद आधिकारिक तौर पर तारिक को सत्ता सौंप दी है.
बांग्लादेश की पूर्व मुख्यमंत्री और अवामी लीग चीफ शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद गठित की गई अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के तौर पर मुहम्मद यूनुस ने कमान संभाली थी. बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के बाद निर्वाचित सरकार को सत्ता सौंपने से पहले उन्होंने राष्ट्र के नाम अपने विदाई समारोह में यह घोषणा की.
एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद यूनुस ने अपने संबोधन में कहा, आज अंतरिम सरकार पद छोड़ रही है, लेकिन बांग्लादेश में जो मौलिक अधिकारों, फ्रीडम ऑफ स्पीच और डेमोक्रेसी की जो प्रक्रिया शुरू हुई है, उसको रोका न जाए. यूनुस की बांग्लादेश में वापसी अगस्त 2024 में तब हुई थी, जब शेख हसीना की सरकार का पतन हुआ था. यूनुस ने कहा, “वह महान मुक्ति का दिन था. कितना आनंदमय दिन था! दुनिया भर के बांग्लादेशियों ने खुशी के आंसू बहाए. हमारे देश के युवाओं ने इसे एक राक्षस के चंगुल से मुक्त कराया."
17 फरवरी को होगा तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












