
ड्रग्स, गोला-बारूद और आतंकी सिंडिकेट से नाता... जम्मू-कश्मीर सरकार ने चार कर्मियों को किया बर्खास्त
AajTak
सामने आया है कि सरकार ने संविधान की धारा 311 (2) (सी) के तहत चारों सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है, क्योंकि जांच में यह बात सामने आई थी कि वे आतंकवादी संगठनों की ओर से काम कर रहे थे. कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों ने उनके खिलाफ ऐसे आपत्तिजनक साक्ष्य जुटाए थे.
जम्मू और कश्मीर सरकार ने मंगलवार को विभिन्न विभागों से संबंधित चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया. इनमें पुलिस विभाग (कांस्टेबल) से 02, स्कूल शिक्षा विभाग (जूनियर सहायक) से 01 और ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग (ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता) से 1 कर्मी शामिल हैं.
सामने आया है कि सरकार ने संविधान की धारा 311 (2) (सी) के तहत चारों सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है, क्योंकि जांच में यह बात सामने आई थी कि वे आतंकवादी संगठनों की ओर से काम कर रहे थे. कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों ने उनके खिलाफ ऐसे आपत्तिजनक साक्ष्य जुटाए थे, जिनसे इनकी आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता जाहिर होती है.
ड्रग तस्करी से गोला-बारूद की आपूर्ति तक में थे शामिल इम्तियाज अहमद लोन, पुलिस विभाग में कांस्टेबल, पुत्र मोहम्मद अकरम लोन निवासी गमराज, त्राल, जिला पुलवामा, आतंकवादी कृत्यों को बढ़ावा देने और अंजाम देने के लिए हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति, परिवहन और सुविधा प्रदान करने के अपराध में शामिल था. वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक बाज़ील अहमद मीर पुत्र मंज़ूर अहमद मीर निवासी खुरहामा लालपोरा, जिला कुपवाड़ा भी लोलाब क्षेत्र और उसके आसपास ड्रग सिंडिकेट को बढ़ावा देने के अपराध में शामिल है और पूरी तरह से तस्कर बन गया है. नशीली दवाओं का आतंकवादियों/अलगाववादियों के पारिस्थितिकी तंत्र से सीधा संबंध है.
कश्मीर बेल्ट में ड्रग कॉर्टेल मुश्ताक अहमद पीर, जम्मू-कश्मीर पुलिस में सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल, पुत्र अब्दुल अहद पीर निवासी कलमूना, विलगाम हंदवाड़ा, जिला कुपवाड़ा, कुपवाड़ा में सीमावर्ती क्षेत्र का निवासी है, जिसने पाकिस्तान में सीमा पार मादक पदार्थों के तस्करों के साथ संपर्क स्थापित किया था और उत्तरी कश्मीर बेल्ट में ड्रग कार्टेल चला रहा था. उसका सीमा पार सक्रिय नार्को-आतंकवादी सिंडिकेट के सरगनाओं के साथ सीधा संबंध था और आतंकवादियों/अलगाववादियों के पारिस्थितिकी तंत्र के साथ भी उसका संबंध है.
राष्ट्रविरोधी तत्वों के प्रति जीरो टॉलरेंस मो. ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता जैद शाह, पुत्र हसम उल दीन गिलानी, निवासी बसग्रान, उरी, जिला बारामूला, ड्रग तस्कर है. उसे पीओजेके में एलओसी के पार ड्रग तस्करों से हेरोइन की बड़ी खेप मिली थी, जो नार्को व्यापार के जरिए रुपये जुटाने का जरिया था. इसके जरिए ही जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों-अलगाववादियों के पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए चैनलाइज़ किया जाता है.
वह उत्तरी कश्मीर बेल्ट में ड्रग कार्टेल चलाने में सबसे आगे था और जम्मू-कश्मीर मूल के व्यक्तियों के साथ लगातार संपर्क में था, जो 1990 में आतंकवादी प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान में घुसपैठ कर चुके थे और वर्तमान में पीओजेके में बसे हुए हैं. सरकार ने सरकारी सेवा में होने का फायदा उठाने वाले राष्ट्रविरोधी तत्वों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







