
ड्यूटी में लापरवाही... प्रयागराज SSP ने सस्पेंड किए थानेदार समेत 5 पुलिसकर्मी
AajTak
Prayagraj News: प्रयागराज में एसएसपी अजय कुमार ने 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. इन पुलिसकर्मियों पर यह कार्रवाई ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के चलते हुई है.
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एसएसपी अजय कुमार ने नैनी थाने के थानेदार समेत 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. उन्होंने इन पुलिसकर्मियों को कार्यों में घोर लापरवाही और उदासीनता बरतने के चलते की है. जिन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है उनमें थाना प्रभारी कुशल पास सिंह, एसआई आशीष यादव, एसआई करन यादव, कॉन्स्टेबल अजीत प्रजापति और कॉन्स्टेबल मिश्रीलाल शामिल हैं.
एक्शन लेने के पीछे ये रही वजह
मंगलवार को प्रयागराज के नैनी थाने के प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह, एसआई आशीष यादव, एसआई करन यादव, कॉन्स्टेबल अजीत प्रजापति और कॉन्स्टेबल मिश्रीलाल को प्रयागराज एसएसपी अजय कुमार ने सस्पेंड कर दिया है.
दरअसल, लुटेरा शौर्य गैंग का सदस्य इलाके में पिछले 10 महीने से रह रहा था, जिसकी भनक किसी भी पुलिस कर्मचारी को नहीं थी. इस पर एसएसपी अजय कुमार ने कार्यों में घोर लापरवाही और उदासीनता बरतने पर सभी को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है.
दे रहे पुलिसकर्मियों को हिदायत
प्रयागराज एसएसपी अजय कुमार इन दिनों पूरे एक्शन के मूड में हैं. वह सभी पुलिसकर्मियों को काम में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने का हिदायत दे रहे हैं. साथ ही आए दिन वह मीटिंग कर सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस ड्यूटी के दौरान आम आदमी से सही व्यवहार करने और ड्यूटी को ईमानदारी से करने का निर्देश भी दे रहे हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







