
डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए दिल्ली तैयार, सौरभ भारद्वाज ने दिए सख्त निर्देश
AajTak
दिल्ली सरकार ने डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. अस्पतालों में डेंगू और मलेरिया जैसे मरीजों के लिए पर्याप्त दवाईयां और अन्य जरूरी सामानों के स्टॉक के निर्देश दिए गए हैं. मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पतालों में साप्ताहिक रूप से निरीक्षण करने, मच्छरों के प्रजनन संभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई करने और दवाई का छिड़काव करने के निर्देश दिए.
दिल्ली सरकार ने बारिश के मौसम में डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. सोमवार को दिल्ली सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से रोकथाम के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी और दिल्ली सरकार के तमाम अस्पतालों के एमएस और एमडी शामिल हुए. जिन्हें कई अहम निर्देश दिए गए.
अस्पतालों में डेंगू और मलेरिया जैसे मरीजों के लिए पर्याप्त दवाईयां और अन्य जरूरी सामानों के स्टॉक के निर्देश दिए गए हैं. मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पतालों में साप्ताहिक रूप से निरीक्षण करने, मच्छरों के प्रजनन संभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई करने और दवाई का छिड़काव करने के निर्देश भी जारी किए. अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सभी अस्पतालों में मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए दवाइयां का छिड़काव किया जा रहा है.
डेंगू के मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था
बैठक के दौरान कई अस्पतालों के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए अलग से उपचार की व्यवस्था की गई है. डेंगू के मरीजों के लिए कुछ बेड आरक्षित किए गए हैं, जहां केवल डेंगू और मलेरिया जैसे मरीजों को ही रखा जाएगा, ताकि अन्य मरीजों में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी न फैल सके.
अस्पताल प्रशासन ने यह भी बताया कि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए डेंगू के मरीजों के बेड के चारों तरफ एक नेट (जाल) की व्यवस्था की गई है, ताकि कोई मच्छर उन मरीजों को काट कर किसी दूसरे मरीज तक डेंगू और मलेरिया के बैक्टीरिया ना पहुंचा सके.
बैठक के दौरान अधिकारियों से मिले एक सुझाव पर सहमति जताते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डेंगू और मलेरिया के लक्षणों की पहचान के लिए और इससे बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश जारी दिए हैं.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









