
डिलीवरी बॉय ने पूछा बॉयफ्रेंड है? लड़की का जवाब सुनते ही हुआ रफूचक्कर!
AajTak
राह चलते जो कोई भी इस लड़की से अनचाहा व्यवहार करने की कोशिश करता है, उसे वो अपने ही अंदाज में सबक सिखाती है. एक डिलीवरी बॉय ने लड़की से चिल्लाकर पूछा कि क्या उसका कोई बॉयफ्रेंड है? इसपर Kitty का जवाब सुन वह हैरान रह गया.
एक लड़की ने मनचलों को सबक सिखाने के लिए अजब तरकीब निकाला. उसने अपनी इस तरकीब का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. राह चलते जो कोई भी उस लड़की से अनचाहा व्यवहार करने की कोशिश करता है, उसे वो अपने ही अंदाज में सबक सिखाती है. एक डिलीवरी बॉय ने लड़की से पूछा था कि क्या उसका कोई बॉयफ्रेंड है? इस पर भी लड़की ने अपने ही अंदाज में उसे सबक सिखाया.
सोशल मीडिया पर 26 वर्षीय ये लड़की Kitty नाम से मौजूद है. वह दूसरी लड़कियों को भी यही टेक्निक अपनाने की सलाह देती है. अपने वीडियोज में वो लड़कियों को टिप्स देती हुई दिखाई देती है.
दरअसल, Kitty ने टिकटॉक पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह अपने साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश करने वाले लोगों को अलग ही अंदाज में सबक सिखाती हुई नजर आती हैं. वो कुछ इस तरह से जवाब देती हैं कि अगला आदमी निरुत्तर हो जाता है और छेड़छाड़ या बुली करने से पहले दस बार सोचता है.
Kitty कहती हैं कि अक्सर बाहर निकलने पर आपका ऐसे लोगों से सामना होता है, जो आपकी इच्छा के विरुद्ध आपसे नजदीकी बढ़ाने की कोशिश करते हैं. कभी कोई बेवजह बात करने के लिए अप्रोच करता है तो कोई आपका मोबाइल नंबर मांगने लगता है. हालांकि, वो कहती हैं कि इन सबसे घबराने के बजाय आपको इसका सामना करना चाहिए, जैसे कि वो खुद करती हैं, फुल कॉन्फ़िडेंस से.
लड़की ने बताया कैसे करती है लोगों का सामना?
अपने टिकटॉक वीडियो में Kitty कहती हैं कि एक बार राह चलते हुए एक आदमी उनसे बातचीत करने लगा. उसने Kitty से कहा कि क्या वो अपना नंबर उसे दे सकता है? इसपर Kitty ने जवाब दिया- 'नहीं आपको मुझे अपना नंबर नहीं देना चाहिए, क्योंकि जिस किसी का भी नंबर मेरी कॉन्टैक्ट लिस्ट में होता है, उससे Organ Harvesters (बिना इजाजत अंग निकालने वाले) वाले संपर्क करते हैं.' ये सुनते ही उस आदमी के हाव-भाव बदल गए और वो बिना कुछ बोले आगे चलते बना.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










