
डब्ल्यूएचओ ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों को कोवैक्सीन की आपूर्ति निलंबित की
The Wire
विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कहा गया है कि 14 से 22 मार्च 2022 के बीच हुए ईयूएल (आपात इस्तेमाल प्राधिकार) निरीक्षण के नतीजों के बाद यह निलंबन किया गया है. भारत बायोटेक की यूनिट में जीएमपी (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस) को लेकर जो कमियां पाई गई हैं, उनमें सुधार करने की ज़रूरत है.
हैदराबादः विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पुष्टि की है कि उसने हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन की संयुक्त राष्ट्र खरीद एजेंसियों के जरिये आपूर्ति निलंबित कर दी है और वह कोविड-19 रोधी टीके प्राप्त करने वाले देशों को उचित कदम उठाने की सिफारिश कर रहा है.
डब्ल्यूएचओ द्वारा शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि 14 से 22 मार्च 2022 के बीच हुए ईयूएल (आपात इस्तेमाल प्राधिकार) निरीक्षण के नतीजों के बाद यह निलंबन किया गया है.
डब्लयूएचओ ने यह भी कहा कि भारत बायोटेक की यूनिट में जीएमपी (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस) को लेकर जो कमियां पाई गई हैं, उनमें सुधार करने की जरूरत है.
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वैक्सीन के निर्यात के लिए उत्पादन निलंबित किए जाने के कारण कोवैक्सीन की आपूर्ति बाधित होगी. अभी तक जोखिम के आकलन से जोखिम-फायदे के अनुपात में बदलाव का संकेत नहीं मिला है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





