
'डबल शतकवीर' ऋषभ पंत को ICC की फटकार, लीड्स में बॉल को लेकर अंपायर से हुई थी बहस
AajTak
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए फटकार लगाई है.
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के दौरान अंपायर के निर्णय पर असंतोष जताने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने फटकार लगाई है. ऋषभ पंत ने लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाकर सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान उनके मैदान पर आचरण के लिए फटकार मिली है.
27 साल के पंत को आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया. आईसीसी ने अपने बयान में कहा, 'पंत को खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.8 का उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति व्यक्त करने से जुड़ा है.’
इसके अलावा, पंत के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ गया है, जो पिछले 24 महीनों में उनका पहला उल्लंघन था.
यह घटना इंग्लैंड की पारी के 61वें ओवर में हुई, जब हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स बल्लेबाजी कर रहे थे. पंत को तब गेंद की स्थिति को लेकर अंपायरों से बहस करते हुए देखा गया.
जब अंपायरों ने गेंद को गेंद मापने वाले यंत्र से जांचने के बाद गेंद बदलने से इनकार कर दिया, तो विकेटकीपर ने अपना असंतोष जताने के लिए गेंद जमीन पर फेंक दी.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











